19 APRFRIDAY2024 1:38:20 AM
Nari

करीना के लाडले तैमूर अली खान के जानिए 4 शौंक, लगाते हैं इनकी क्लासेज

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 05 Dec, 2019 06:33 PM
करीना के लाडले तैमूर अली खान के जानिए 4 शौंक, लगाते हैं इनकी क्लासेज

करीना के लाडले तैमूर अली खान भले ही 2 साल के नन्हे से बच्चे हैं लेकिन उनकी फैन फोलोइंग बड़ी हस्तियों से कम नहीं है। वैसे तो ब़ॉलीवुड में और भी बहुत सारे स्टारकिड्स हैं लेकिन तैमूर को ज्यादा पसंद किया जाता है। आए दिन वह कैमरे में क्लिक हो ही जाते हैं। उनकी तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया में अपलोड होती हैं वैसे ही तुरंत वायरल हो जाती है।

PunjabKesari,nari

हाल ही में तैमूर के योगा करते की एक तस्वीर वायरल हुईं, जिसमें तैमूर अपने हाथों को हवा में ऊपर उठाए हुए हैं और अपने घुटनों पर बैठे हुए हैं। इससे पता चलते हैं अपनी मम्मी करीना की तरह वह भी फिटनेस फ्रीक हैंं। योग ही नहीं, वह पापा सैफ के साथ बैडमिंटन व फुटबॉल खेलते भी नजर आते हैं। यहीं नहीं, नन्हे तैमूर तो प्यारे से शैफ भी हैं। तैमूर ने मम्मी करीना कपूर के लिए आइसक्रीम भी बनाईं थी। इस बात का खुलासा खुद मशहूर शेफ विजय चौहान ने अपनी पोस्ट में किया है। दरअसल, तैमूर अली खान मम्मी करीना कपूर के साथ शेफ विजय चौहान की वर्कशॉप में पहुंचे, जहां उन्होंने आइसक्रीम और कप केक्स बनाना सीखा।

PunjabKesari,nari

शेफ लुक में क्यूट से तैमूर सोशल मीडिया में छा गए। कुकिंग क्लासेस के दौरान बिल्कुल शेफ की तरह ही कैप भी पहन रखी थी।

बता दें कि तैमूर गिटार बजाना भी सीखते हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इससे पता चलता है तैमूर काफी कुछ क्रिएटिव सीखते ही रहते हैं। अगर आप भी नन्हे-मुन्ने के पैरेंट्स हैं तो अपने बच्चे को डांस, कुकिंग, योगा, पेंटिंग, म्यूजिक से जुड़ी क्लासेज जरूर शुरु करवाएं ताकि वह खुद को एंटरटेन भी कर सकें और कुछ नया सीखते भी रहें। वहीं फिटनेस के लिए आप उन्हें किसी स्पोर्ट गेम  का इंट्रस्ट भी डाल सकते हैं ताकि वह खेल में रुचि भी रखें और फिजिकल फिट भी रहें। बच्चों को फ्री बिठाने व किताबी कीड़ा बनाने की बजाए उन्हें ऐसे काम सीखाएं जिसमें वह ज्यादा इंट्रस्ट दिखाते हो।

PunjabKesari,nari

बेबी तैमूर की यहीं क्यूटनेस आम ही नहीं बल्कि कई सेलिब्रिटी को भी अपना दिवाना बनाए हुए हैं। मामा रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, कयारा,तमन्ना भाटिया के अलावा और भी कई सेलिब्रिटीज हैं जो तैमूर को बेहद पसंद करते हैं। लेकिन इसी के साथ तैमूर को कभी कभी गुस्सा भी आ जाता है जब वह फोटोग्राफर्स के बीच गिर जाते हैं। हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया, “तैमूर अब कैमरे को फेस नहीं करना चाहता है। अब वह कैमरा देखते ही नो पिक्चर कह देता है।”

आपको हमारा यह पैकेज कैसा लगा हमें बताना ना भूलें। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News