जी हां, आपने अक्सर वज़न घटाने के शौकीन लोगों को दूध से दूर भागते हुए देखा होगा। पर क्या आप जानते है कि दूध में कुछ एसे तत्व है जो आपके शरीर में से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि सिर्फ दूध पीने से आपका शरीर कमजोर हो जाएगा, तो ऐसा नहीं है। दूध में वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के विकास और सेहत के लिए जरूरी हैं। तो आइए आज हम आपको बताते है दूध से बना ऐसा डाइट प्लान जिसेसे आप बहुत जल्द अपना वज़न घटा सकते है। आपको यह डाइट प्लान बस 2-3 हफ्ते तक अपनाना है। तो आइए जानते है अब डाइट प्लान के बारे में।
डाइट प्लान पहले हफ्ते के लिए
सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक ग्लास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं। ब्रेकफास्ट में आप एक ग्लास टोंड मिल्क पिएं। इसके साथ आप एक उबला हुआ अंडा और 1 मल्टीग्रेन ब्रेड भी खाएं। ब्रेड में बटर का इस्तेमाल न करें। लंच में आपको 1 ग्लास वेजिटेबल स्मूदी पीनी है। इसके साथ ऑलिव ऑयल में पकी हुई मनपसंद सब्जियों को हल्की आंच में पकाकर खा सकते हैं। खाने में नमक की मात्रा बहुत कम रखें। शाम को एक ग्लास टोंड मिल्क पिएं। डिनर में दाल के साथ 1 या 2 चपाती बनाकर खाएं, हो सके तो 7 बजे के करीब अपना डिनर कर लें।सोने से आधे घंटे पहले एक ग्लास डबल टोंड मिल्क पिएं।
डाइट प्लान दूसरे हफ्ते के लिए
सुबह उठने के बाद एक ग्लास गुनगुना पानी पिएं और फ्रेश होने के बाद एक कप ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी में चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। नाश्ते में आप सुबह 1 ग्लास टोंड दूध पिएं। इसके साथ 1 उबला हुआ अंडा और 1 केला खाएं। आप चाहे तो अंडे की भुर्जी भी खा सकते हैं मगर इसमें तेल का ज्यादा इस्तेमाल न करें। अगर आप शाकाहारी है तो low fat पनीर की भुर्जी भी ले सकते है। दोपहर के खाने में आप अपनी मनपसंद सबज़ी के साथ और 2 रोटियां खा सकते हैं। सब्जी कम तेल में बनी हुई होनी चाहिए। शाम को एक ग्लास टोंड दूध पिएं। रात के खाने में आप 1 कप चिकन सूप या वेजिटेबल सूप ले सकते है। इसमें बटर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। रात में सोने से पहले एक कप डबल टोंड दूध में आधा टीस्पून हल्दी मिलाकर पिएं।
डाइट प्लान तीसरे हफ्ते के लिए
सुबह 1 ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और 1 नींबू का रस डालकर पिएं। नाश्ता में आप 1 कप टोंड दूध पिएं। इसके अलावा 2 उबले अंडे और 4 भीगे हुए बादाम खाएं। अगर आप शाकाहारी है तो आधा कटोरी ओट्स में एक चम्मच शहद मिलाकर भी खा सकते हैं। दोपहर के खाने में आप एक ग्रिल्ड वेजिटेबल सैंडविच खा सकते हैं। इसके अलावा आप एक कटोरी फ्रूट सैलेड साथ में ले सकते है। शाम को एक ग्लास टोंड दूध पिएं और 3-4 भीगे हुए बादाम खाएं। रात के खाने में आप मशरूम से बना सूप पी सकते हैं या आप चाहें तो सब्जियों और टोफू से बना टेस्टी सूप भई ट्राई कर सकती है। सोने से पहले आप एक कप फैट फ्री दूध में आध टीस्पून हल्दी मिलाकर पीएं।
मिल्क डाइट दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
1. इस डाइट के दौरान चीनी का प्रयोग बिल्कुल न करें। मिठा खाने की लालसा होने पर शहद का प्रयोग ही करें।
2. नमक का प्रयोग सीमित मात्रा में करें क्योंकि नमक से भोजन की लालसा (क्रेविंग) बढ़ती है।
3. 3 हफ्ते से ज्यादा इस डाइट प्लान को फॉलो नहीें करना है।
4. अगर आपको कोई बीमारी है या शरीर में विटामिन्स की कमी है, तो इस डाइट को शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह ज़रूर कर लें।