बॉलीवुड की हसीनाओं को आए दिन किसी न किसी Oops मूमेंट या ट्रोल का सामना करना पड़ता है। हाल ही में सोनी टीवी पर आ रहे इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ को भी शो की स्टेज Oops मूमेंट का शिकार होना पड़ा है। इंडियन आइडल का शो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। नेहा कक्कड़ के इस Oops मूमेंट के वीडियो को खुद चैनल वालो ने शेयर किया है। इस मूमेंट की फोटो और वीडिया फैंस में काफी तेजी वायरल हो रही है।
वीडियो में नेहा कक्कड़ शो के होस्ट आदित्य नारायण को दिलबर गाने पर डांस करने का चैलेंज देती है। दोनों मिलकर गाने पर काफी अच्छा डांस कर रहे होते है। वहीं इसी बीच आदित्य नेहा का हाथ पकड़ते है लेकिन संभाल न पाने के कारण नेहा स्टेज पर गिर जाती है। इसके बाद आदित्य उनसे माफी मांगने लगते है।
हालांकि नेहा से पहले भी बॉलीवुड की कई हसीनाएं Oops मूमेंट का शिकार हो चुकी है। चलिए बताते है आपको इन एक्ट्रेस के Oops मूमेंट के बारे में...
नोरा फतेही
कुछ दिन पहले जब नोरा फतेही और विक्की कौशल ने अपनी वीडियो पछताओगे की सक्सेस पार्टी रखी थी तो वह दोनों इस गाने पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान जब एक स्टेप में नोरा थोड़ा सा नीचे झुकती है तो वह अपनी ड्रेस को लेकर काफी असहज महसूस करती है और उसे ठीक करने लगती है।
शिल्पा शेट्टी
परिवार के साथ एक तरफ शिल्पा शेट्टी यूरोप में छुट्टियां एंजॉय कर रही थी वहीं दूसरी तरफ वह Oops मूमेंट का शिकार होते हुए बची थी। शिल्पा की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें शिल्पा क्रूज पर हवा का मजा लेती हुआ पोज दे रही थी इसी दौरान शिल्पा की ड्रेस हवा में उड़ने लगी लेकिन वह उसे तुरंत ही संभाल लेती है।
प्रियंका चोपड़ा
कुछ समय पहले प्रियंका और निक का वीडियो सामने आया था जिसमें प्रियंका जोनस ब्रदर का गाना सकर पूरी मस्ती के साथ गा रही थी उसी दौरान वह Oops मूमेंट का शिकार हो गई। दरसअल वीडियो में प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस पहनी थी। वहीं गाना गाते हुए एक दम से उसकी ड्रेस एक साइड से खिसक गई थी जिस अंदाजा शायद प्रियंका को लगा ही नहीं।
मीरा राजपूत
फिल्म इंडस्ट्री से न होते हुए भी शाहिद कपूरी की पत्नी मीरा राजपूत अपने फैशन और सुंदरता के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती है लेकिन लैक्मे फैशन वीक 2018 में उन्हें भी Oops मूमेंट का शिकार होना पड़ा था। इस फैशन वीक में शाहिद और मीर डिजाइनर अनीता डोंगरे की ड्रेस में रैंप पर वॉक किया था। इस दौरान स्टेज पर रोमांटिक डांस करते हुए मीरा का दुपट्टा उनके बालों में फंस गया जिस कारण उन्हें Oops मूमेंट का शिकार होना पड़ा था।
सोनम कपूर
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सोनम कपूर भी एक बार Oops मूमेंट का शिकार हो चुकी है। एक बार जब एयरपोर्ट पर क्रॉप टॉप पहन कर स्पॉट हुई। इस दौरान उनका टॉप काफी छोटा था और ऊपर उठ गया जिस कारण उन्हें Oops मूमेंट का शिकार होना पड़ा था।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP