20 APRSATURDAY2024 9:36:16 AM
Nari

आम ही नहीं इसकी पत्तियां भी है शरीर के लिए बहुत फायदेमंद

  • Updated: 11 Mar, 2017 05:03 PM
आम ही नहीं इसकी पत्तियां भी है शरीर के लिए बहुत फायदेमंद

 सेहत : आम सबका पसंदीदा फल है। बच्चे हो या बूढ़े सभी इसे बहुत शौक से खाते हैं। आम के साथ-साथ इसके पत्तों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके पत्ते सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें पाए जाने वाला एंटीऑक्‍सीडेंट गुण के कारण इससे हर बीमारी का इलाज हो सकता है। इसके अलावा अाम के पत्तों में विटामिन ए,बी और सी पाया भी पाया जाता है। आम तो गर्मियों में मिलता है लेकिन इसके पत्ते 12 महीने मौजूद होते हैं। इनका ढंग से इस्तेमाल करने से शरीर को काफी फायदा मिल सकता है।

आम की पत्तियों को इस्तेमाल करने का सही तरीका - 

- छोटे आकार की पत्तियों को लेकर उसे अच्छी तरह धोलें और छोटे टुकड़ों में काटकर चबाना सेहत के लिए बढ़िया होता है। 
- इसके अलावा आम के पत्तों को रात भर गुनगुने पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट पी सकते हैं। 
- आम की पत्तियों को धोकर धूप में सुखा लें और इसका पाउडर बना लें। रोजाना खाली पेट इस पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है।

अाम की पत्तियों के इस्तेमाल से होने वाले फायदे - 

1. ब्लड शुगर कंट्रोल
आम के पत्तों में मौजूद हाइपोग्लासेमिक से शरीर में ब्लड शुगर नियंत्रण में रहती है। इसके पत्तों में मौजूद अर्क शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज को बढ़ने से रोकता है। इसके पत्तों का रोज सुबह खाली पेट पानी के साथ सेवन करने से शुगर नहीं बढ़ती।

2. गुर्दे और किडनी की पत्थरी
आम की पत्तियों से किडनी और गुर्दे की पत्थरी दूर होती है। इसके अलावा यह किडनी और लीवर को स्वस्थ बनाने का काम भी करती हैं। इसके लिए रोजाना पत्तियों से बने पाउडर को पानी के साथ पीने से पत्थरी की समस्या ठीक हो जाती है।

3. कोलेस्ट्रॉल 
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से दिल को बहुत नुकसान होता है। इसको नियंत्रण में रखने के लिए दवाओं की जगह आम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा यह दिल की धमनियों को भी सही काम करने में मदद करते हैं।

4. अस्थमा
सांस की परेशानी को दूर करने के लिए भी आम की पत्तियां काफी फायदेमंद होती है। इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर थोड़ा-सा शहद मिलाकर पीने से अस्थमा के रोगी को बहुत फायदा देता है।

5. पेट की समस्या
इससे पेट से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती है। आम के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह छान कर इस पानी को पीने से पेट की सारी गदंगी दूर हो जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट की कोई समस्या नहीं होती।

Related News