20 APRSATURDAY2024 8:53:46 AM
Nari

भारत ही नहीं, विदेशों में भी देखने को मिलता है Diwali का क्रेज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Nov, 2018 11:33 AM
भारत ही नहीं, विदेशों में भी देखने को मिलता है Diwali का क्रेज

जगमगाती रोशनी का त्यौहार दीवाली भारत के हर शहर में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन भारत के हर कोने में दीवाली की रौनक देखने को मिलती है लेकिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों के भी कुछ ऐसे शहर में जहां आप दीवाली की अनोखी रौनक देख सकते हैं। चलिए जानते हैं भारत के अलावा किन देशों में देखने को मिलता है दीवाली का क्रेज।
 

1. ब्रिटेन, लेस्टर
भारत के बाहर दिवाली का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन अगर कहीं होता है तो वह ब्रिटेन के जंगलों से घिरे खूबसूरत शहर लेस्टर में। यहां रहने वाले हिंदू, जैन और सिख लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते है। दीवाली के दिन यहां लोग पार्क और स्ट्रीट में इकट्ठा होकर पटाखे जलाते हैं और अपने रिश्तेदारों में मिठाई बांटते हैं।

PunjabKesari

2. नेपाल
नेपाल में दीवाली को 'तिहाड़' के रूप में मनाया जाता है, जोकि 5 दिनों तक चलता है। इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

3. म्यांमार
दीवाली पर आपके म्यांमार में खूब रौनक देखने को मिलेगी। यहां भारतीयों की संख्या ज्यादा होने के कारण दीपावली का उत्सव बहुत जोश और उत्साह से मनाया जाता है।

PunjabKesari

4. जापान
जापान में दीवाली सेलिब्रेट करने का तरीका बहुत अलग है। यहां लोग बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटका देते हैं और फिर रात के समय फ्लाइंग लालटेन को आकाश में छोड़ देते हैं। इसके बाद सभी लोग इक्ट्ठा होकर गाने गाते हैं और दीवाली को सेलिब्रेट करते हैं।

PunjabKesari

5. इंडोनेशिया, बाली
अगर आप भारत जैसी दीवाली देखना चाहते हैं तो आपको बाली जाना चाहिए। इंडोनेशियां के बाली शहर में आपको भारत की ही तरह दीयों की रोशनी, आतिशबाजियों की रौनक और लाइट्स से सजे हुए घर देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari

6. मलेशिया
मलेशिया में पटाखों पर बैन होने के कारण यहां दीवाली में पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यहां दीवारी को 'हरि दीवाली' के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए हर साल कई टूरिस्ट आते हैं।

PunjabKesari

7. श्रीलंका
दीपावली के मौके पर श्रीलंका के लोग घरों को चीनी मिट्टी के दीएं सजाते हैं। इस उत्सव में लोग एक-दूसरे के घर जाकर उनसे मिलते हैं और साथ में लजीज भोजन का आनंद लेते हैं।

PunjabKesari

8. सिंगापुर
सिंगापुर में 18 हिंदू मंदिर है इसलिए इस शहर को 'लिटिल इंडिया' भी कहा जाता है। यहां के लोग बिना पटाखें जलाें दीवाली सेलिब्रेट करते हैं। इतना ही नहीं, यहां भारतीए और सिंगापुर के निवासी एक साथ मिलकर दीवाली मनाते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News