23 APRTUESDAY2024 9:56:06 PM
Nari

खाने के बाद पेट में दर्द की हो सकती है ये वजह

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 29 Oct, 2019 02:07 PM
खाने के बाद पेट में दर्द की हो सकती है ये वजह

अगर खाना खाने के बाद हर बार आपको पेट में दर्द, सूजन, गैस या उल्टी जैसा महसूस होता है तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। पेट में दर्द या अपच के विभिन्न कारण हो सकते है। यह तब होता है जब शरीर में कोलैस्ट्रॉल के कारण रक्त वाहिकाएं अवरुद्ध हो जाती हैं और पाचन तंत्र को प्रभावित करती है। इस प्रकार जब आप भोजन करते हैं तो यह अंतत: पेट में दर्द का कारण बनता है। सिर्फ यहीं नहीं खाना खाने के बाद पेट में होने वाले दर्द के ओर भी कारण हो सकते है। 

फूड एलर्जी

हमारा शरीर खाने की कुछ चीजों को स्वीकार नहीं कर सकता है जिस कारण फूड एलर्जी भी हो सकती है। लोगों को आमतौर पर डेयरी, स्टार्च, मसाला यहां तक की अनाज यानी फूडग्रेन से भी एलर्जी होने का खतरा रहता है।

कब्ज की समस्या

कई बार कब्ज की समस्या के कारण भी भयानक पेट दर्द होता है। जब इवूमस मूवमैंट की कमी होती है, मल शरीर से बाहर नहीं निकलता है तो नए भोजन को पचाना असंभव होता है। इससे पेट में दर्द या सूजन हो जाती है।

PunjabKesari,Nari

इंजाइम्स की कमी

शरीर में इंजाइम्स की कमी पर भोजन के छोटे-छोटे टुकड़े नहीं होते है जिस कारण पेट में दर्द शुरु हो जाता है। इसे खाद्य अति संवेदनशीलता के रूप में भी जाना जाता है। इससे कब्ज, दस्त, छाले, गैस आदि की समस्या हो सकती है।

सीलिऐक रोग

जब शरीर ग्लूटेन को पचाने में असमर्थ होता है तो इसे सीलिऐक रोग कहा जाता है। यह एक तरह का प्रोटीन होता है जो जौ, राई, बेसन, सूजी, गेहूं आदि खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है। यह छोटी आंत को प्रभावित कर सकता है। पाचन को मुश्किल बना सकता है।
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News