19 APRFRIDAY2024 9:08:40 AM
Nari

क्या है Whey Protein? महिलाओं को कब करना चाहिए इसका सेवन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Aug, 2018 09:17 AM
क्या है Whey Protein? महिलाओं को कब करना चाहिए इसका सेवन

व्हे प्रोटीन के फायदे : मसल्स और बॉडी बनाने के लिए पुरूष वर्कआउट के साथ व्हे प्रोटीन खाते हैं। व्हे प्रोटीन सप्‍लीमेंट पुरुषों के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां, एक रिसर्च के अनुसार व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन महिलाओं के लिए भी अच्छा होता है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए व्हे प्रोटीन के फायदे और इसे लेने की सही मात्रा।

 

क्या होता है व्हे प्रोटीन?
व्हे प्रोटीन ऐसा हाई प्रोटीन होता है, जो प्राकृतिक दूध और मिल्क उत्पादों में पाया जाता है। यह कॉमन डायटरी सप्लीमेंट बॉडीबिल्डिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पचाने में आसान यह सप्लीमेंट वजन घटाने में भी मदद करता है। व्यायाम के तुरंत बाद केवल 10 ग्राम व्हे प्रोटीन खाने ले मसल्स पुनर्निर्माण के लिए तैयार हो जाती है।

PunjabKesari

महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है व्हे प्रोटीन?
महिलाओं में लगातार बढ़ता मोटापा एक आम समस्या बन गई है। इसके कारण वह डायबिटीज, हार्ट डिसीज और कैंसर जैसी बीमारियों की चपेट में भी आसानी से आ जाती है। ऐसे में यह न सिर्फ मोटापा कंट्रोल करने के लिए बल्कि बीमारियों से बचने के लिए भी महिलाओं को व्हे प्रोटीन खाना चाहिए। इतना ही नहीं, इसका सेवन शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। आप इसे अपने ट्रेनर की सलाह पर ले सकती हैं।

PunjabKesari

कितनी मात्रा में लेना चाहिए प्रोटीन
बाहर काम करने वाले महिलाओं को बॉडी वेट के हिसाब से प्रोटीन लेना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, प्रति किलो वजन के हिसाब से 0.75 ग्राम प्रोटीन लेना सही होता है। महिलाएं इसका सेवन वर्कआउट के बाद या उस दौरान कर सकती हैं। आप इसे जूस, दूध और पानी के साथ ले सकती हैं। इसके अलावा आप मीट, मछली, टोफू, नट्स या दालें का सेवन करके भी व्हे प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकती हैं क्योंकि इन फूड्स में हाई प्रोटीन होता है।
 

व्हे प्रोटीन के फायदे
1. पचाने में आसान होने के कारण आप इससे पेट से जुड़ी प्रॉब्लम से बच सकती हैं। 
 

2. यह प्रोटीन शरीर में मसल्स बढ़ाने और फैट को कम करने में मदद करता है।
 

3. महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण वह जल्दी बीमार हो जाती है लेकिन इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
 

4. जिन महिलाओं को लैक्टोज से एलर्जी की प्रॉब्लम है उनके यह बेहद फायदेमंद है।

PunjabKesari

5. अगर आप वजन कम करना चाहती हैं तो वर्कअाउट के साथ व्हे प्रोटीन का सेवन करें। इससे न सिर्फ मोटापा कम होगा बल्कि वह कंट्रोल में भी रहेगा।
 

6. एंटीऑक्सीडेंट, एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण होने के कारण यह ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
 

7. यह भूख को कंट्रोल करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News