25 APRTHURSDAY2024 6:19:39 AM
Nari

भारत में नहीं, विदेशी कंट्री में बना है दुनिया का यह सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Jul, 2018 04:36 PM
भारत में नहीं, विदेशी कंट्री में बना है दुनिया का यह सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत मंदिर और धार्मिक स्थल है। दुनियाभर के पर्यटक इन जगहों पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं लेकिन आज हम आपको विदेश में बने सबसे बड़ा हिंदू मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। कंबोडिया में स्थित दुनिया के इस सबसे बड़े मंदिर का नाम अंकोरवाट हैं। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल हो चुके इस मंदिर की पौराणिक सांस्कृतिक और खूबसूरती पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है।

PunjabKesari

यह मंदिर कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह से करीब 206 किमी की दूरी पर स्थित है। 162.6 हेक्टेयर तक फैले यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है लेकिन धीरे-धीरे इस मंदिर को बौद्ध मंदिर के रूप मे परिवर्तित कर दिया गया। अब विष्णु भगवान का यह मंदिर सनातन धर्म के लिए सबसे पवित्र स्थल में से एक बन चुका है।

PunjabKesari

PunjabKesari

इस मंदिर का पुराना नाम यशोधरपुर था लेकिन बाद में इसे बदलकर अंकोरवाट कर दिया गया। मीकांग नदी के किनारे बने इस मंदिर की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। यह सैंकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है और इसे कंबोडिया के लिए सम्मान का प्रतीक भी माना जाता है।

PunjabKesari

इस मंदिर की खासियत यह भी है कि यहां की दीवारों पर भारतीय धर्म ग्रंथों के चित्र बने हुए है। इसमें अप्सराओं के साथ-साथ असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मंथन के दृश्य का चित्रण भी किया गया है।

PunjabKesari

घूमने के साथ-साथ इस मंदिर की वास्तुकला देखकर भी आपका मन खुश हो जाएगा। इसके अलावा आप यहां सबसे खूबसूरत सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी देख सकते हैं। इतना ही नहीं आप इस मंदिर के अंगकोर पार्क में बैठकर प्राकृतिक नजारों का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस मंदिर को कंबोडिया के राष्ट्रध्वज में भी स्थान दिया गया है। मेरु पर्वत का प्रतीक माने जाने वाले इस मंदिर के आस-पास आप कई और खूबसूरत मंदिर देख सकते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News