18 APRTHURSDAY2024 11:10:16 PM
Nari

किसी नर्क से कम नहीं हैं, दुनिया के ये सबसे खतरनाक शहर

  • Updated: 23 Aug, 2017 12:55 PM
किसी नर्क से कम नहीं हैं, दुनिया के ये सबसे खतरनाक शहर

एक तरफ जहां दुनिया में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां लोग घूमने की चाह रखते हैं। ऐसे ही कुछ देश हैं जिन्हें दुनिया में सबसे खतरनाक माना जाता है। इनमें से कई देश महिलाओं के लिए नर्क के समान हैं तो कुछ में जगंली जानवरों से खतरा है। ऐसी जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ खतरनाक जगहों के बारे में 


स्यूदाद जुआरेज, मेक्सिको
यह मेक्सिको का सबसे बड़ा शहर है। इस शहर में महिलाओं को गुलाम बना कर रखा जाता है और उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार होता है। ऐसे में यह शहर महिलाओं के लिए किसी नर्क से कम नहीं है।
PunjabKesari
ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान
ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानों में जाना भी खतरा से खाली नहीं है। यहां कड़कती धूप की वजह से किसी भी समय जान जाने का खतरा हो सकता है। यही नहीं यहां कई खतरनाक जानवर भी हैं जो खुलेआम घूमते हैं और कभी भी हमला कर देते हैं।
PunjabKesari
न्यूक्लियर सिटी, यूक्रेन
यूक्रेन के शहर प्रीपयात के न्यूक्लियर प्लांट में 1986 में धमाका हुआ था जिससे 31 लोगों की जान चली गई थी और इस हादसे से यहां जहरीली रेडिएशन फैल गई जिसका असर अाज भी बना हुआ है। इतने सालों के बाद भी इस जगह पर जाना खतरे से खाली नहीं है।
PunjabKesari
सुमात्रा, इंडोनेशिया
यह शहर इंडोनेशिया की राजधानी है और यहां कई शहर ज्वालामुखी के मेन प्वाइंट है जिस वजह से यहां भूकम्प और तूफान की नौबत बनी रहती है। 2014 में भी यहां सूनामी आई थी और 2 मिलियन लोग बेघर हो गए थे।
PunjabKesari
केपटाउन, साउथ अफ्रीका
यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचाना जाता है लेकिन यहां चोरी और लूटपाट के काफी किस्से सुनने को मिलते हैं। रात के समय यहां घर से अकेले बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है।
PunjabKesari
 

Related News