20 APRSATURDAY2024 10:46:26 AM
Nari

IPL 2019: मुंबई ट्रॉफी का राज है नीता अंबानी का सीक्रेट 'जाप', फैंस बोले- 'हमें भी बताओ यह मंत्र'

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 16 May, 2019 12:51 PM
IPL 2019:  मुंबई ट्रॉफी का राज है नीता अंबानी का सीक्रेट 'जाप', फैंस बोले- 'हमें भी बताओ यह मंत्र'

मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी रविवार को आईपीएल-12 के फाइनल में मिली खिताबी जीत से काफी खुश है। 2010 से इस टीम की देखरेख का जिम्मा सम्भालने वाली नीता ने हमेशा अपनी टीम के हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का ख्याल रखा है। वैसे तो नीता अपनी लग्जरी ज्वैलरी व लुक को लेकर चर्चा में रहती है लेकिन इस बार वो अपने मंत्रजाप को लेकर सुर्खियां में बनी हुई है। मुंबई जीत मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर नीता के मीम्स वायरल हो रहे हैं जिसमें ट्रॉगेट उनके मंत्रजाप को किया जा रहा हैं।

Hello Nita Ambani can you please accompany India on the world cup tour!!!

Just to do that!!
#IPLFinal pic.twitter.com/yDmWU3FdRW

— shilpi tewari (@shilpitewari) May 12, 2019


 
IPL 2019 के फिनारे में जहां लोग काफी एक्साइटेड होकर मैच देख रहे थे, वहीं मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी काफी टेंशन में दिखीं। आखिरी ओवर में वो खेल देखने के बजाएं मंत्रजाप में लगी थीं। जब मलिंगा (Lasith Malinga) गेंदबाजी कर रहे थे तो टेलीविजन पर नीता को लगातार आंख बंद करके हाथ जोड़े मंत्रोचार करते दिखाया जा रहा था। जब मुंबई इंडियंस की टीम जीती तो नीता उत्साहित होकर खिलाड़ियों के पास पहुंचीं और टीम के सदस्यों के लिए काफी खुश दिखीं।

PunjabKesari

 

मुंबई इंडियंस के फैंस भी नीता अंबानी की प्रार्थना को ही जीत का असली हकदार मान रहे हैं। इस वक्त नीता अंबानी इंस्टाग्राम, ट्विटर पर भी ट्रेंड पर हैं। जहां ट्विटर पर कुछ लोग उनके मंत्रजाप को पॉजिटिव ले रहे है, वहीं कुछ उनके फनी मीम्स बनाकर वायरल कर रहे हैं। किसी ने उनसे इस मंत्र के बारे में पूछा तो किसी मीम्स बनाकर उनका मजाक उड़ाया। जानते कैसे सोशल मीडिया पर नीता का मजाक बनाया जा रहा हैं। 
PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News