25 APRTHURSDAY2024 7:28:21 AM
Nari

नीता अंबानी 3 लाख की चाय से करती हैं दिन की शुरुआत, जानिए उनके 9 महंगे शौक

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 22 Mar, 2019 11:52 AM
नीता अंबानी 3 लाख की चाय से करती हैं दिन की शुरुआत, जानिए उनके 9 महंगे शौक

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली के लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए लोग अक्सर उत्साहित रहते हैं। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल में ही मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी शादी के बंधन में बंधे, जिसमें नीता अंबानी ने अपने रॉयल स्टाइल से खूब सुर्खियां बटौरी। आज हम आपको इस पैकेज में नीता अंबानी के कुछ लग्जरी शौक के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप भी Shocked रह जाएंगे। 

3 लाख की चाय

नीता अंबानी की दिन की शुरूआत एक कप चाय के साथ होती हैं। नीता सुबह की चाय जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में पीती हैं।  इस कप की कीमत 3 लाख रुपये है। 
PunjabKesari, nita ambani

कारों की शौकीन 

मेबेक 62 नीता अंबानी की पसंदीदा कार है, जिसे नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी गिफ्ट के तौर पर लंदन से लाए थे। ‘मेबेक 62 कार को भारत में लाने वाले मुकेश अंबानी पहले व्यक्ति थे, इस कार की कीमत लगभग 10 करोड़ रूपए है।

स्टाइलिश जूते

नीता कभी भी अपने जूतों को Repeat नहीं करती। वह सबसे ज्‍यादा गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, पाड्रो, मार्लिन ब्रांड के जूते व सैंडल पहनना पसंद करती है। इन जूतों की शुरुआत ही 5 लाख रुपए से होती है। 
PunjabKesari, nita ambani

वॉच कलैक्शन 

मिसेज अंबानी के हाथ में पहनी घड़ी भी ब्रांड की होती है। उनके पास बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुच्ची, केल्विन क्लाइन और फॉसिल जैसे ब्रांड की घड़ियां शामिल हैं। इन ब्रांड की घड़ियों की range 10-20 लाख के बीच हैं। 

ज्वैलरी

नीता अंबानी को पारंपरिक गोल्ड और कुंदन ज्यूलरी ज्यादा पसंद है। इवेंट के दौरान वह डायमंड ज्वैलरी कैरी करती है। इनकी अंगूठी की शुरूआती कीमत 5-7 लाख रुपए है। नीता की पसंदीदा डायमंड रिंग है जोकि मुकेश अंबानी ने उन्हें प्रपोज करते हुए दी थी।
PunjabKesari, nita ambani

साड़ी कलैक्शन 

नीता अंबानी के पास महंगी-मंहगी साड़ी कलैक्शन है। नीता अंबानी की शादी की साड़ी काफी चर्चा में रही थी जिसकी कीमत लगभग 40 लाख है। डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला, अनामिका खन्ना, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेसेज उनकी पहली पसंद है। 

हैंडबैग

नीता अंबानी के पास दुनिया के सबसे महंगे शनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू के ब्रांड के हैंडबैग्स हैं। हीरे युक्‍त इन हैंड बैग्‍स की कीमत करीब 4 लाख से शुरू होती है।
PunjabKesari, nita ambani

लिपस्टिक

आपको जानकर हैरानी होगी कि नीता अंबानी की मेकअप किट में लाखों रूपए की लिपस्टिक होती है। एक्सक्लूसिव ऑर्डर पर बनने वाली उनकी लिपस्टिक की कीमत करीब 40 लाख रूपए है। उनके लिपस्टिक के शेड्स भी काफी एक्सक्लूसिव होते है। 

प्राइवेट जेट 

नीता अंबानी के पास अपना प्राइवेट प्लेन भी  हैं जिसे मुकेश अंबानी ने उनके बर्थ डे पर गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 415 करोड़ रूपए है। 

Related News