24 APRWEDNESDAY2024 6:57:47 AM
Nari

बेटी ईशा की सगाई पर नीता अंबानी ने किया जमकर डांस

  • Updated: 08 May, 2018 06:14 PM
बेटी ईशा की सगाई पर नीता अंबानी ने किया जमकर डांस

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे आनंद से हुईं। सगाई के बाद कल रात मुंबई में पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें कई फेमस बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स शामिल हुए।


फंक्शन में नीता अंबानी बेटी ईशा के साथ डांस करती दिखाई दी। सोशल मीडिया पर दोनों की डांस करते वीडियो सामने आई है। वीडियो में नीता अंबानी श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' के गाने पर डांस करती दिखीं। वहीं, फिल्म बार बार देखो के 'सॉन्ग नचदे ने सारे' पर बेटी के साथ डांस किया। वीडियो में मां-बेटी की बहुत अच्छी बॉडिंग देखने को मिली। 

 

A post shared by WED Tease (@wedtease) on


खबरों के अनुसार, इस साल दिसम्बर में ईशा और आनंद शादी के बंधन में बंधेंगे। ईशा और आनंद काफी समय से अच्छे फ्रैंड्स है। आनंद ने महाबलेश्वर मंदिर पर ईशा को घुटनों पर बैठकर पप्रोज किया था। 
 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News