18 APRTHURSDAY2024 4:31:40 PM
Nari

रात को सोने से पहले करेंगी ये 5 काम तो चेहरा रहेगा खिला-खिला

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 04 Jul, 2018 05:50 PM
रात को सोने से पहले करेंगी ये 5 काम तो चेहरा रहेगा खिला-खिला

ज्यादातर महिलाएं सोचती हैं कि सुबह चेहरा धोना, क्रीम लगाना और मेकअप करना ही पर्याप्त है। मगर यह बात सोचना एक दम गलत है। रात को सोने से पहले की गई थोड़ी सी मेहनत त्वचा को हमेशा निखरी और खिली-खिली बनाई रखेगा। अगर आप त्वचा की इन जरूरतों का ख्याल रखती हैं तो त्वचा लंबे समय तक निखरी-जवान बनी रहेगी वरना बढ़ती उम्र के लक्षण समय से पहले दिखाई देने लगेंगे।
 

1. रात को सोने से पहले हमेशा अपना मेकअप उतार कर सोएं। रातभर मेकअप में रहने से चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। मगर ध्यान रहे कि चेहरे को साफ पानी से धोने की वजाय मेकअप रिमूवर से साफ करें। एेसा करने से मेकअप अच्छी तरह से चेहरे की स्किन से निकल जाएगा।  

 


2. रात को ब्रश करने से दांतों में फंसा खाना अच्छे से बाहर निकल जाएगा। इससे दांतों में सड़न और कीड़े लगने का डर नहीं रहेगा। मजबूत दांतों और खूबसूरत हंसी के लिए रात को रोजाना टूथब्रश करें।

 

 

3. हाथों और पैरों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए रात को नहाने के बाद पूरे शरीर में बॉडी लोशन लगाना ना भूलें। बॉडी लोशन लगाने से शरीर में नमी बनी रहेगी। आप चाहे तो बॉडी लॉशन की जगह पर नारियल तेल भी लगा सकते हैं। 

 

 

4. रात को सोते समय बालों को बांध कर सोएं। क्योंकि खुले बाल रात को आपस में रगड़ खा कर टूट सकते हैं। बालों को हमेशा खूबसूरत और मजबूत बनाएं रखने के लिए चोटी बनाकर ही रखें। 

 

 

5. दिन में आप जितने मर्जी टाइट कपड़े पहन लें। पर रात को सोने से पहले हमेशा ढीले कपड़े पहनें। रात को आप जितना अच्छी तरह से सोएंगे सुबह चेहरे पर उतना ही खिला-खिला नजर आएगा। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News