बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक ने पूरी दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है। दोनों की रोका सेरेमनी 18 अगस्त को बड़ी धूमधाम से हुई। आज प्रियंका के प्यार में पागल निक किसी जमाने में अपनी मां से बड़ी एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे। 25 साल के निक की जिंदगी में प्रियंका से पहली कई लड़कियां आ चुकीं है। आज हम आपको निक की एक्स गर्लफ्रेंडस के बारे में बताएंगे।
1. 55 साल की डेमी मूर के प्यार में पागल थे निक
किसी वक्त पर निक हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी को डेट किया करते थे। जब निक डेमी के साथ रिलेशनिशप में थे तो उनकी उम्र 55 साल थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि डेमी निक की मां से भी बड़ी हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक निक और डेमी की मुलाकात उनकी बेटी मिल्स के जरिए हुई थी। दोनों अक्सर डेमी के घर मिला करते थे।
2. 18 साल बड़ी डेल्टा गुडरेम
निक ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गुडरेम को भी डेट कर चुके हैं। 2012 में दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया लेकिन 2017 में फिर से दोनों एक-दूसरे के करीब आए। दोनों ने नाइट-आउट की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
3. 14 साल बड़ी केट हडसन को डेट कर चुके हैं निक
प्रियंका का दिल चुराने वाले निक किसी समय खुद से 14 साल बड़ी केट हडसन को डेट कर रहे थे। दोनों 1 साल तक रिलेशनशिप में रहें। इन दोनों के रिश्ते ने खूब चर्चा बटोरी। निक ने केट के साथ अपने रिश्ते को कभी नहीं छिपाया। यहां तक की एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने केट को 'इनक्रेडिबल' बताया था।
4. मिस यूनिवर्स ओलिविया के दीवाने थे निक
किसी समय निक मिस यूनिवर्स ओलिविया के दीवाने थे। उन्होंने अगस्त 2013 में ओलिविया डेट करना शुरू किया था। निक ने खुद इस बात की जानकारी दी थी वह ओलिविया को डेट कर रहे हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP