16 APRTUESDAY2024 5:08:56 PM
Nari

क्या आपने ट्राई किए निया शर्मा के बोल्ड लिप कलर्स?

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 24 Nov, 2018 10:15 AM
क्या आपने ट्राई किए निया शर्मा के बोल्ड लिप कलर्स?

निया शर्मा टेलीविजन की हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। वह न सिर्फ अपनी बोल्ड अदाओं से सभी को अपना दीवाना बनाए हुए है बल्कि उनका बोल्ड लिप शेड भी अक्सर चर्चा में रहता हैं। अगर आप भी अपने लिप शेड्स के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो निया शर्मा की लिपस्टिप कलेक्शन से आइडिया ले सकती है। चलिए आज हम आपको उनके कुछ बोल्ड लिप कलर्स दिखाते है जो आपको जरूर ट्राई करने चाहिए। 

 

न्यूड(Nude)लिपस्टिक 

मार्कीट में आपको अलग-अलग रेंज की न्यूड लिप शेड्स आसानी से मिल जाएंगी। आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से न्यूड लिपस्टिक चूज कर सकती है। आप चाहे तो इसमें रेड, पिंक या ऑरेंज कलर्स भी कंम्बाइन कर सकती है जो आपको बोल्ड लुक देंगे। 

PunjabKesari,Nari, Nia sharma Lips Shade image

पिंक(Pink) लिपस्टिक 

यह लिप शेड न केवल होंठों की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि किसी भी तरह की आईज मेकअप के साथ अच्छी तरह सूट कर जाता है।

PunjabKesari

कोरल(Corals) लिप शेड्स

यह लिप शेड आपको किसी भी आईमेकअप में बेस्ट कंप्लीमेंट देगा। इसके साथ मैचिंग ब्लश और शैडो लगाएं जो आपको खूबसूरत लुक देगा। अगर आपकी स्किन टोन डार्क है तो यह लिप शेड आपको काफी सूट करेगा। डार्क कोरल लिप शेड इंडियन स्किन टोन पर काफी अच्छा लगता है। 

PunjabKesari

पल्म(Plum)लिप शेड्स 

यह लिप कलर उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो पार्टी में अक्सर अपने लुक के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती है। यह लिप कलर काफी पॉपुलर हो चुका है जो आपको काफी बोल्ड लुक देगा। 

PunjabKesari

सिल्वर लिपस्टिक 

निया की यह सिल्वर लिपस्टिक भी आपको बोल्ड लुक दे सकती है। यह लड़कियों के लिए बेस्ट है जो बोल्ड लुक के लिए बिना किसी झिझक कोई भी लिप शेड ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari

ब्लू ग्लिटरी लिप शेड्स

आप चाहे तो निया शर्मा की तरह ब्लू ग्लिटरी लिप शेड्स भी ट्राई कर सकती है जो आपको बोल्ड लुक देगा। 

PunjabKesari

डार्क ब्राउन लिपस्टिक 

यह कलर इंडियन स्किन टोन पर काफी सूट करती है जिसे लड़कियां बोल्ड लुक के लिए ट्राई कर सकती है। 
PunjabKesari

Related News