23 APRTUESDAY2024 11:26:22 AM
Nari

Newborn बेबी के पेट में दर्द होने का कारण बनती हैं ये वजहें

  • Updated: 11 Nov, 2017 03:16 PM
Newborn बेबी के पेट में दर्द होने का कारण बनती हैं ये वजहें

छोटे बच्चों की खास केयर करना बहुत जरूरी होता है। कई बार बच्चे बहुत रोते हैं और उनके रोने का कारण मां जान नहीं पाती। ज्यादातर बच्चों के रोने का कारण पेट दर्द के कारण होता है। पेट दर्द होने के भी कई कारण हो सकते हैं। बच्चा रात भर सो नहीं पा रहा तो कुछ बातों की और ध्यान देना बहुत जरूरी है। 

1. बच्चों के पेट में गैस बनना आम बात है। मां के खाना का पूरा असर बच्चे की सेहत पर भी पड़ता है। जिस कारण बच्चे के पेट में गैस बननी शुरू हो जाती है। 

2. बच्चों के पेट में दर्द फूड प्‍वाइजिंग के कारण भी हो सकता है। कई बार खाने की कुछ चीजें,खिलौनों पर लगे कीटाणु बच्चे के पेट में इंफैक्शन पैदा कर देते हैं।  

3. एसिडिटी बड़ों को नहीं बल्कि छोटे-छोटे बच्चों को भी हो जाती है। खट्टे फल, दूध, गंदी बोतल के कारण भी यह परेशानी हो सकती है। 

4. कब्ज की परेशानी छोटे बच्चों को बहुत ज्यादा होती है। जिसकी वजह से पेट में दर्द होता है और बच्चा रोने लगता है। 

5. कई बार छोटे बच्चे खेल-खेल में दूध की खाली बोतल को चबाने लगते हैं,जिससे पेट में हवा भर जाती है। इससे पेट दर्द होता है। 

Related News