मिशन मंगल में एक अहम किरदार निभाने वाली सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉस लुक या कहें दबंग लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है। मगर इस बार उनका लुक एक अलग ही कहानी कह रहा है। उनका यह फोटोशूट अब तक का सबसे ज्यादा सराहा जाने वाला लुक है। इसलिए यह तसवीरें बहुत ही जल्दी वायरल शुरू होने लग गई है। फैंस उनका यह रूप देख कर भी दंग रह गए है। लोग वैसे तो उनके वजन को लेकर ट्रोल करते रहते है मगर इस बार उनके ट्रोलर्स भी हैरान रह गए। चलिए आपको उनके लुक की एक झलक दिखातें है।
सोनाक्षी का यह लाइट पिंक लहंगा जिसपर व्हाइट धागों से कारीगरी की हुई है। उनका यह मॉडर्न टच वाला लेयर झुमका भी इस मैच कर रहा है। सोनाक्षी की सबसे ज्यादा नाक खूबसूरत है जिसपर उन्होंने नोज रिंग भी पहनी है। मगर सब आकर्षक उनकी ब्रो बिंदी है जो पुराने जमाने में दुल्हनें लगाया करती थी। इसलिए उनके इस फोटोशूट को ब्राइडल लुक कहा गया है।
यहीं नहीं सोनाक्षी ने ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी है जिसपर फ्लोरल काम किया हुआ है। इस लुक के साथ उन्होंने लॉन्ग एयरिंग्स टीमअप किए है। इस लुक पर भी उन्होंने अपनी ब्रो बिंदी लगाई हुई है। इस साड़ी का ब्लाउज फुल-स्लीव्स है। जोकि नेट फैब्रिक से बना हुआ है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP