18 APRTHURSDAY2024 5:29:26 PM
Nari

सेंसेटिव गर्लफ्रेंड को कभी ना कहें ये 5 बातें, टूट जाएगा रिश्ता

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 Jul, 2018 01:36 PM
सेंसेटिव गर्लफ्रेंड को कभी ना कहें ये 5 बातें, टूट जाएगा रिश्ता

सेंसटिव लड़कियां बहुत ही केयरिंग, ईमानदार और भरोसेमंद किस्म की होती है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी सेंसेटिव है तो आप बहुत लकी है। क्योंकि इस तरह की लड़कियां कभी भी अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ती लेकिन यह बहुत जल्दी ही किसी भी बात को अपने दिल से लगा लेती है। अपने पार्टनर की हर भावना को समझने वाली गर्लफ्रेंड उनसे भी यही उम्मीद रखती है। इसलिए अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी सेंसेटिव है तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ेगा।
 

1. इमोशनल मत बनो, रियल लाइफ में जियो
आपका यह कहना गर्लफ्रेंड का दिल और आपका रिश्ता दोनों को तोड़ सकता है। आपके यह कहने से उन्हें लगता है कि वह हर बात पर इमोशनल होकर गलत कर रही है। इससे आपके रिश्ते में दरार तो आती है साथ ही इससे प्‍यार को लेकर आपकी गर्लफ्रेंड की सोच बदलने लगती है।

PunjabKesari

2. फास्‍ट फॉरवर्ड बनने की कोशिश करो
सेंसेटिव स्वभाव वाली लड़कियां जल्दबाजी की बजाए हर काम को तसल्ली और आराम से करना पसंद करती है। इसलिए अपनी सेंसेटिव गर्लफ्रेंड को भूलकर भी यह बात न कहें। कहीं ऐसा न हो जल्दीबाजी में काम करने के लिए वह न खुश रहे और न ही आपको खुश रख पाए।
 

3. ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं
ऐसा नहीं है कि सेंसेटिव लड़कियां बहुत ज्यादा सोचती है बल्कि वह बात को गहराई से सोचती है। इन्‍हें सिचुएशन के हर पहलू के बारे में सोचना अच्‍छा लगता है। इसलिए आप उनकी भावना को समझकर उनका सम्मान करें।

PunjabKesari

4. तुम्‍हारे साथ रहना मुश्किल है
अपनी सेंसेटिव गर्लफ्रेंड से ये बात तो गलती से भी न कहें। यह बात सुनकर उन्हें लगता है कि वह आप पर बोझ हैं। इतना ही नहीं, इससे वह न सिर्फ खुद के अस्तित्व पर सवाल उठाती है बल्कि वह खुद को आपके लायक भी नहीं समझती।
 

5. अटेंशन बनना पसंद नहीं
इस तरह की लड़कियों को अट्रैक्शन का केंद्र बनना बिल्कुल पसंद नहीं होता। बहुत से लोगों को लगता है कि सेंसेटिव लड़कियों को अटेंशन पसंद है लेकिन यह सिर्फ दूसरों की मदद करना चाहती है। इसलिए कभी-भी अपनी गर्लफ्रेंड को इस तरह की बात न कहें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News