20 APRSATURDAY2024 9:05:12 AM
Nari

शादी के बाद नहीं बदलती है ये 5 चीजें, जाने क्या है वह

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 19 Jul, 2019 02:07 PM
शादी के बाद नहीं बदलती है ये 5 चीजें, जाने क्या है वह

शादी की बात सुनते ही लड़कियां ही नही लड़के भी घबराने लगते है। उन्हें लगता है कि शादी के बाद उनकी जिदंगी पूरी तरह से बदल जाएगी, वह पहले की तरह अपनी जिदंगी व्यतीत नही कर पाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नही होता है। शादी के बाद आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव आवश्य आते है लेकिन बाकी मामलों में बदलवा बहुत ही कम देखने को मिलता है। 

आइए जानते हैं ऐसी कौन सी 5 चीजें है जो शादी के बाद नही बदलती है। 

नही आता व्यक्तिव में बदलाव 

शादी के बाद हमारे व्यक्तिव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं आता है। बस हमारे सोचने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव जरुर आ सकता है, अभ हम पर्सनल हो कर फैमिली के फायदे के लिए सोचेगें। 

नही टूटते पुराने रिश्ते 

शादी के बाद अक्सर कहा जाता है कि पुराने रिश्ते टूट जाते है या पीछे रह जाते है। लेकिन ऐसा नहीं होता है, चाहे नए रिश्ते आने के कारण हम कुछ समय के पुराने रिश्तों को समय नहीं दे पाते है लेकिन थोड़े समय बाद वह सामान्य हो जाते है। हम उन्हें पहले की तरह समय देते है। उन रिश्तों में खुश रहते हैं। 

PunjabKesari,  Relationship tips , Happy marriage life,Nari

परेशानी का हल शादी नही

शादी के समय आपकों यही कहा जाता है कि शादी कर लो सारी परेशानी दूर हो जाएगी। ऐसा बिलकुल भी नही होता है, शादी के बाद भी परेशानी वैसी की वैसी ही रहती हैं। जीवन की परेशानियां आसानी से खत्म नहीं होती हैं। 

PunjabKesari, Relationship tips , Happy marriage life,Nari

रातों रात नही बनते है समझदार 

कहते है कि शादी के बाद सभी समझदार हो जाते है। लेकिन ऐसा नहीं होता है, समझदारी समय के साथ चीजे सीखने से आती है। अगर आप शादी से पहले समझदार नहीं है तो शादी के बाद रातों रात आप समझदार नही हो जाएगें या आपका पार्टनर समझदार नही हो जाएगा। 

शादी यानि ऐशो आराम नही 

लड़कियां अक्सर सोचती है कि शादी के बाद उन्हें जिंदगी के सभी ऐशोआराम मिल जाएगें। उनकी जिदंगी खुशियों से भर जाएगी, उन्हें किसी भी तरह दिक्कत नही होगी। लेकिन ऐसा नही होता है। कई बार परिवार ऐसा होता है यहां पर अपने पार्टनर के साथ आपको भी काम करना पड़ता है। 

PunjabKesari,  Relationship tips , Happy marriage life,Nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News