एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल में ही एक्टर अंगद बेदी के साथ गुपचुप तरीके से शादी की। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर नेहा ने अपनी शादी की जानकारी दी। हाल में ही नेहा पति अंगद के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।
दरअसल, नेहा शादी वाली रात पति के साथ अमेरिका चली गई थी। अब दोनों वापिस लौटे है। एयरपोर्ट पर नेहा कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक टी के साथ ब्लू जीन्स वियर की थी। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक कार्डिगन कैरी की हुई थी। वहीं, अगंद ब्लैक ट्रैक पैट्स में नजर आए, जिसके साथ उन्होंने येलो स्नीकर्स पहने थे।
एयरपोर्ट पर दोनों एक दूसरे का हाथ थामे बेहद खुश नजर आए। खबरों के अनुसार नेहा पति अंगद के साथ अमेरिका के टेक्सास में एक एनजीओ को प्रमोट करने गई थी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP