16 APRTUESDAY2024 8:20:54 PM
Nari

38 की उम्र में भी बिल्कुल फिट हैं नेहा धूपिया, जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Aug, 2018 04:50 PM
38 की उम्र में भी बिल्कुल फिट हैं नेहा धूपिया, जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट्स

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के मामले में भी किसी से कम नहीं है। 38 साल की होने के बावजूद भी वह बिल्कुल फिट नजर आती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका फिटनेस का सीक्रेट क्या है। एक्टिंग के अलावा उम्र के इस पड़ाव पर भी नेहा धूपिया अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है और आज हम आपको उनके फिटनेस के इसी सीक्रेट के बारे में बताने जा रहे हैं।
 

नेहा का डाइट प्लान
बेहतरीन डाइट प्लान रुटीन को फॉलो कर नेहा खुद को फिट रखती हैं। चलिए जानते हैं कि वह कौन-सी डाइट क फॉलो करके इस उम्र में भी बिल्कुल फिट और स्वस्थ है।
 

1. नेहा अपने दिन की शुरूआत गुनगुने पानी, नींबू और शहद के साथ करती हैं। इसके बाद वह एक कप चाय पीना पसंद करती है। आपके बता दें कि नेहा नार्मल चाय पीती हैं, जिसमें कुछ नहीं सिर्फ, दूध, चायपत्ती और अदरक हो।

PunjabKesari

2. नाश्ते में नेहा धूपिया अंडे, बादाम, कॉर्न फ्लेक्स और दूध लेना पसंद करती हैं। शूटिंग पर वह इडली, ताजी सब्जियां और फ्रूट जूस लेती है।
 

3. दोपहर के खाने से पहले नेहा कुछ स्नैक्स, ब्राउन ब्रेड और 2 उबले हुए अंडे जरूर खाती है। वहीं, लंच में वह रोटी, दाल थोड़ा चावल, सब्जी और दही का सेवन करती है।
 

4. शाम के समय वह हल्के-फुल्के स्नैक्स के साथ वह एक कप चाय पीती है। नेहा केक, पेस्ट्री और इस तरह के फूड को बिल्कुल पसंद नहीं करतीं।

PunjabKesari

5. नेहा अपना रात का समय पर खाती है। वह किसी भी हाल में 8 बजे तक अपना डिनर कर लेती है। डिनर में वह ज्यादातर सूप, सलाद और ग्रिल्ड सब्जियां ही खाती है। नेहा ऑयली फूड और रेड मीट से दूर रहती हैं।
 

6. कभी-कभार नेहा चाइनीज फूड तथा खाने में चिकन, मछली और पास्ता का सेवन भी कर लेती है। मगर वह इन चीजों का सेवन भी लिमिट में ही करना पसंद करती हैं।
 

7. डाइट प्लान के साथ-साथ फिट रहने के लिए नेहा वर्कआउट रुटीन को भी सख्ती से फॉलो करती है। वह हर दिन शरीर के दो अलग-अलग अंगों के लिए एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा वह कार्डियो एक्सरसाइज, योगा, स्कवैश खेलना और स्विमिंग करना भी जरूर करती है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News