16 APRTUESDAY2024 7:59:45 AM
Nari

रोजाना सिर्फ करें ये 5 छोटे-छोटे काम, घर से नेगेटिव एनर्जी होगी दूर

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 15 Jul, 2018 03:19 PM
रोजाना सिर्फ करें ये 5 छोटे-छोटे काम, घर से नेगेटिव एनर्जी होगी दूर

घर में रखी चीचों का उसमें रहने वाले लोगों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। बुरे प्रभाव और नाकारत्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। यहां तक कि अपने घर में तोड़फोड़ करके उसको वास्तु के अनुसार सजाते हैं। मगर इसमें बहुत सारे पैसे खर्च होते हैं। एेसे में आप छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे अपनाकर वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताएंगे। 

 

1. घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए नमक वाले पानी से पोछा लगाएं। इस पानी से पोछा लगाने से नाकारत्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही कीटाणु भी खत्म होते हैं।

 

2. नीम की पत्तियों को घर मे लगाने से नाकारात्मक एनर्जी दूर होती है। आप चाहे को नीम की पत्तियों को सुखाने के बाद जलाकर इसका धुंआ पूरे घर में फैला सकते हैं। एेसा करने से एक तो घर के किटाणु नष्ट होंगे दूसरा वास्तुदोष भी दूर होगा। 

 

3. कपूर कीड़े-मकोड़े को घर से दूर भगाने के साथ ही वास्तुदोष से भी छुटकारा दिलाता है। सुबह आरती करते समय कपूर का धुंआ पूरे घर में दिखाएं। 

 

4. इऩ सब चीजों को अपनाने के साथ ही जितना हो सके घर को साफ-सुथरा रखें। घर के सामान को इधर-उधर ना फेंके। कभी भी गंदे बिस्तर पर ना सोएं। बिस्तर पर सामान ना बिखेरे। बेडरूम में कभी भूलकर भी शीशा ना रखें। 

 

5. घर में हमेशा रोशनी का प्रबंधन सही होना चाहिए। सर्दी हो या गर्मी सूरज की किरणे हमेशा घर के अंदर प्रवेश करती रहें। सुबह-सुबह सूरज की किरणों से शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा आती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News