25 APRTHURSDAY2024 9:05:35 AM
Nari

B'day Special: 35 साल की उम्र में बिन ब्याही मां बनी थी नीना, इस क्रिकेटर से था अफेयर

  • Updated: 04 Jul, 2018 12:28 PM
B'day Special: 35 साल की उम्र में बिन ब्याही मां बनी थी नीना, इस क्रिकेटर से था अफेयर

एक्ट्रेस नीना गुप्ता का आज जन्मदिन हैं। उनका जन्म 4 जुलाई 1959 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने नावर लॉरेंस स्कूल से पढा़ई की। टीवी और फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली नीना की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। अपने करियर से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। वह फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की मां है। 35 की उम्र में नीना बिन ब्याही मां बन गई थी। आज हम आपको नीना के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें बताते हैं। 

- एक्ट्रेस, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नीना गुप्ता का आज हैं जन्मदिन 

- टीवी सीरियल 'खानदान' से छोटे पर्दे पर शुरू किया करियर 

- 'खलनायक', 'बाजार सीताराम', 'वो छोकरी' जैसी फिल्मों में किया काम 

- एक्टिंग के साथ अफेयर्स और मॉडर्न सोच को लेकर रहीं मशहूर 

- फेमस क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ था अफेयर 
PunjabKesari
- मुंबई में एक पार्टी के दौरान हुईं दोनों की मुलाकात 

- पहले से शादीशुदा थे विवियन रिचर्ड्स

- 1989 में विवियन से बिना शादी किए नीना ने दिया बेटी मसाबा को जन्म 

- 2008 में दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से की गुपचुप शादी 

- एक सफल फैशन डिजाइनर हैं नीना की बेटी मसाबा  
PunjabKesari
- मां नीना को रोल मॉडल मानती हैं मसाबा 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News