डिप्रेशन के उपाय : कॉमेडियन कपिल शर्मा हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। खबरों के अनुसार कपिल गंभीर डिप्रेशन से जुझ रहे है। इस बीमारी से खुद को बाहर निकालने के लिए वह कई दवाईयों का सहारा ले रहे है। डिप्रेशन के कई कारण हो सकते है जैसे कि घरेलू विवाद, मन मुताबिक काम न होना आदि। इसके अलावा शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। अगर इस बीमारी का समय रहने इलाज न करवाया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। आप बिना दवाईयों के भी इससे छुटकारा पा सकते है।
डिप्रेशन से छुटकारा पाने के आसान तरीके
एक्सरसाइज
डिप्रेशन से बाहर आने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में न्यूरॉन्स की मात्रा बढ़ती है जिससे तनाव कम होता है।
बाहर निकलें
तनाव और डिप्रेशन को दूर करने के लिए नेचर के करीब रहें। इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन के स्तर में कमी होती है। सूरज की रोशनी और खुले वातावरण में घूमने से तनाव दूर रहता है।
मेडिटेशन
डिप्रेशन से दूर रखने का सबसे बैस्ट तरीका है मेडीटेशन। रोजाना 30 मिनट मेडीटेशन करने से डिप्रेशन से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा खान-पान में अनियमितता जैसी तमाम समस्याएं होती है।
पोषक तत्व
डिप्रेशन का कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी होना है। एेसे में अपनी डाइट में भरपूर सब्जियां, मसाले, वसा और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल करें।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP