18 APRTHURSDAY2024 8:56:20 PM
Nari

Beauty Tips: पतली आइब्रो को 10 दिन में घना बनाएंगे देसी नुस्खे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Feb, 2019 05:28 PM
Beauty Tips: पतली आइब्रो को 10 दिन में घना बनाएंगे देसी नुस्खे

चेहरे की खूबसूरती के लिए आजकल लड़कियां डार्क आइब्रो रखना पसंद करती हैं। कुछ लड़कियों की आइब्रो तो पहले से ही मोटी होती है लेकिन कुछ उन्हें घना दिखाने के लिए पैंसिल का इस्तेमाल करती हैं। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल तरीके के बारे में बताएंगे, जो 10 दिन में ही आपकी पतली आइब्रो को मोटा कर देंगे। तो चलिए जानते हैं पलती आइब्रो को 10 दिन में मोटा बनाने के होममेड टिप्स।

 

पतली आइब्रो को मोटा बनाने के टिप्स
कैस्‍टर ऑयल

कैस्‍टर ऑयल को हल्के हाथों से आइब्रो पर 2-3 मिनट के तक मसाज कीजिए। फिर इसे 30 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। अब हल्के गर्म पानी से फेसवॉश करें। 10 दिन लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपको खुद ही फर्क दिखने लगेगा।

PunjabKesari, Thicker Eyebrow Tips Image

असरदार फॉर्मूला है दूध

आईब्रो को घना बनाने का दूध बहुत ही असरदार फॉर्मूला है। दरअसल, यह आइब्रो के बालों को पोषण देकर उन्हें घना बनाता है। इसके लिए रात को सोने से पहले कॉटन की मदद से दूध को आइब्रो पर लगाएं और सुबह उटकर चेहरा धोएं। नियमित रुप से इसका इस्तेमाल करने आपको इसका रिजल्ट मिल जाएगा।

 

प्याज का रस

घनी आइब्रो पाने के लिए प्याज का रस निकालकर लगाएं। इसमें पाया जाने वाला सल्फर आइब्रो की ग्रोथ में बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और नए बालों की ग्रोथ भी तेजी से होती है।

PunjabKesari, Thicker Eyebrow Tips Image

एलोवेरा जूस

एलोवेरा आइब्रो को न्यूट्रिशन देने के साथ ही डैमेज बालों को भी ठीक करता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को नियमित रूप से आइब्रो पर लगाएं और 10 दिन बाद खुद ही फर्क देखें।

 

नारियल तेल

मोटी आइब्रो पाने का यह सबसे असरदार तरीका है नारियल तेल। रात को सोने से पहले इसे आइब्रो पर लगाकर छोड़ दें और सुबह उठकर फेशवॉश से चेहरा धोएं। आप चाहे तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकती हैं। इससे डार्क सर्कल्स और झुर्रियां नहीं पड़ती।

 

एग व्हाइट

एक एग व्हाइट को अच्छी तरह फेंटकर छोटे ब्रश की मदद से आइब्रो पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें और फिर आइब्रो को गर्म पानी से धोएं। इसके नियमित इस्तेमाल से भी आपकी पतली आइब्रो मोटा हो जाएगी।

PunjabKesari, Thicker Eyebrow Tips Image

विटामिन ई का तेल

रात को सोने से पहले विटामिन ई कैप्सूल्स ऑयल से आइब्रो पर मसाज करें। फिर इसे रातभर ऐसे ही छोड़ दें। इससे आपको 10 दिन बाद ही फर्क दिखने लगेगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News