24 APRWEDNESDAY2024 5:07:55 PM
Nari

इन हैल्दी फूड्स का करें सेवन, नैचुरली तरीके से लिवर होगा क्लीन

  • Updated: 30 Jun, 2018 05:48 PM
इन हैल्दी फूड्स का करें सेवन, नैचुरली तरीके से लिवर होगा क्लीन

लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने का काम करता है। इसके अलावा इससे बने बाइल जूस से खाना पचाने में मदद मिलती है। स्वस्थ रहने के लिए लिवर का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी है। वहीं, जरूरत से ज्यादा खाने, ऑयली फूड, ज्यादा शराब का सेवन करने से लिवर सही तरीके से विषैले पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाता। अपनी डाइट में कुछ एेसे फूड्स को शामिल करें जो लिवर को नैचुरल तरीके से साफ करें। 

- लहसुन
लहसुन में मौजूद एेलिसिन और सेलेनियम लिवर की सफाई करने में मदद करते है। रोजाना लहसुन की एक छोटी कली खाना लिवर के लिए फायदेमंद होता है।  

- चुकंदर और गाजर
चुंकदर और गाजर में बीटा कैरोटीन पाए जाते हैं जिससे लिवर की कोशिकाओं की मुरम्मत होती है। इन दोनों का सेवन करने से लिवर सही तरीके से काम करता है। ब्रोकोली में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद ग्लूकोसिनोलेट्स लिवर में एंजाइम को पैदा करते है। इन एंजाइमों से लिवर की सारी गंदगी दूर हो जाती है। 

- हरी सब्जियां 
PunjabKesari
लिवर को नैचुरली साफ करने के लिए हरी सब्जियां बैस्ट है। पत्तेदार सब्जियां को आप कच्चा, पका या जूस के रूप में सेवन कर सकते है। 

- ग्रेपफ्रूट 
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रेपफ्रूट लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। दिन में एक गिलास ग्रेपफ्रूट पीने से लिवर नैचुरल तरीके साफ रहता है। 

- साबुत अनाज 
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज शामिल करें। ब्राउन राइस और मल्टी ग्रेन का सेवन करें। इससे मौजूद विटामिन बी लिवर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। 

- सेब 
रोजाना एक सेब का सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। सेब खाने से लिवर मजबूत होने के साथ नैचुरली क्लीन होता है। 


 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News