23 APRTUESDAY2024 1:33:04 PM
Nari

नॉर्मल स्किन के लिए बैस्ट हैं ये नैचुरल फेसपैक

  • Updated: 15 Jun, 2018 11:21 AM
नॉर्मल स्किन के लिए बैस्ट हैं ये नैचुरल फेसपैक

स्किन कई तरह की होती है नॉर्मल, ड्राई, ऑयली और सेंसिटिव। बहुत कम लोग होते हैं जिन लोगों की स्किन नॉर्मल है। नॉर्मल स्किन चमकदार, साफ और आकर्षक दिखती है। इस तरह की त्वचा में ना तो ऑयल होता है ना ये ड्राई होती है। यही कारण है नॉर्मल स्किन पर प्राकृतिक निखार होता है। मगर धूप मिट्टी, प्रदूषण के कारण नॉर्मल स्किन भी अपना निखार खो देती है। अगर आप की भी नॉर्मल स्किन है तो आपके लिए नीचे दिए गए फेसपैक बैस्ट है। इन फेसपैक को लगाकर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बान सकते हैं। 

 

1. मिल्क क्रीम और संतरा फेसपैक
नॉर्मल स्किन के लिए मिल्क क्रीम और संतरे का फेसपैक बैस्ट है। 12 बूंदें संतरे के रस में 1 चम्मच फ्रैश मिल्क क्रीम मिलाएं। अब इस पैक को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। एेसा करने से स्किन सॉफ्ट होगी। 

 

2. फल और शहद फेसपैक
सेब, संतरा, अंगूर और स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाएं। अब इसमें आधा चम्मच की शहद डाल लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। एेसा करने से चेहरे पर निखार आएगा।

 

3. नींबू और आलू का पेस्ट
1 आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को कॉटन से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इस पैक को लगाने से चेहरे पर पड़े मुंहासों के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। दाग साफ होने के साथ रंग में निखार आएगा।

 

4. ऑट्स और अंगूर
ऑट्स और अंगूर नॉर्मल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। 1 कप ऑट्स में अंगूर का रस मिलाएं। इस पेस्ट को कम से कम 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने। इस फैक को लगाने से स्किन सॉफ्ट बनती है। 

 

5. अंडा, सेब, जैतून और शहद 
1 अंडे का सफेद भाग लें और उसमें 1 स्लाइस सेब को पिसकर मिलाएं। अब इसमें 4 चम्मच जैतून का तेल, 2 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को तकरीबन 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए। सूख जाने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News