24 APRWEDNESDAY2024 12:32:24 AM
Nari

इस लड़की की बॉडी में नहीं है पेट, फिर भी है जिंदा

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 04 Jul, 2018 03:41 PM
इस लड़की की बॉडी में नहीं है पेट, फिर भी है जिंदा

जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो लगे ही रहते हैं। कुछ लोग परेशानियों से हार मान लेते हैं तो कुछ इनका डट कर सामना करते है। आज हम आपको एेसी ही एक महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपनी जिंदगी में आईं तकलीफ को हिम्मत और हौंसले से मात दी। हम बात कर रहे है नताशा डीड्डी की। 

नताशा एक एेसी महिला है जिनके पास पेट नहीं है। जी हां, आपने सही पढ़ा। नताशा के पास पेट नहीं है। दरअसल, महाराष्ट की रहने वाली नताशा की शादी 1998 में दिल्ली में हुईं लेकिन उनकी शादीशुदा लाइफ अच्छी नहीं चली। वह तनाव में रहने लगी। 2010 में पारिवारिक कलह की वजह से उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद वह बेगलुरू में रहने लगी। बेगलुरू में अचानक उन्हें कंधे में दर्द होने लगा। चेकअप करवाने पर डॉक्टरों ने कहा कि बचपन में जो वो स्वीमिंग करती थी उसका साइड इफैक्ट अब वह महसूस कर रही है। 33 की उम्र में डॉक्टरों ने उन्हें कंधे की सर्जरी करवाने के लिए कहा। सर्जरी करवाने के बाद भी उनका पेन खत्म नहीं हुआ। 

हैरान करने वाली बात यह थी कि नताशा जब भी खाना खाती थी तभी उनके कंधे में दर्द होता था। इसके बारे में वह कई डॉक्टर्स से पूछ चुकी थी। इस दर्द के चलते उनका वजन 83 किलो से 38 किलो हो गया। बाद में उन्हें एक डॉक्टर ने बताया कि समस्या उनके कंधे में नहीं बल्कि पेट में है क्योंकि दर्द तभी होता था जब वह कुछ खाती थी। डॉक्टर ने बताया कि उनके पेट में ट्यूमर है और इसके अलावा उन्हें दो अल्सर भी थे। फिर तुरंत उनका ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स को पता चला कि ट्यूमर ने पूरे पेट को ही अपनी जकड़ में ले लिया है और डॉक्टर्स को उनका पूरा पेट ही निकालना पड़ा। 

अब नताशा जैसी ही खाना खाती हैं वह वैसे ही उनकी बॉडी से बाहर आ जाता है। ऑपरेशन होने के बाद नताशा ने जीना नहीं छोड़ा बल्कि अपनी नई मिली लाइफ को भरपूर एन्जॉय किया। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में पढ़ना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें पता चला कि यह सब स्ट्रेस की वजह से हुआ है। 
PunjabKesari
नताशा को खाना खाने का बहुत शौक था और उन्हें यह जानने में बहुत दिलचस्पी थी कि वो बनता कैसे है। उन्होंने मुंबई से कुकिंग कोर्स भी किया। 2014 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर The Gutless Foodie के नाम से प्रोफाइल बनाया, जहां पर वह डिशेज की तस्वीरें शेयर करती है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News