अक्सर आप शिकायत करते रहते है कि आपके नेल्स जल्दी नहीं बढ़ते है। आपके नेल्स औरों के तुलना में स्लो ग्रो करते है। कई बार नाख़ून जल्दी टूट जाते है या खराब हो जाते है। जिसकी वजह से वो जल्दी नहीं बढ़ते। चलिए आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते है जिनसे आप आराम से घर पर ही अपने नेल्स जल्दी ग्रो कर पाएंगे।
नारियल तेल, शहद और रोज़मेरी ऑयल
-इन तीनों का मिक्स करें।
-फिर इसे गर्म करें।
-थोड़ी देर के लिए नेल्स पर लगाए।
-फिर इसे यूंही रहने दे।
-सरसों तेल और बादाम का तेल रात को लगा कर छोड़ दें।
लहसुन पेस्ट
-एक चम्मच लहसुन का पेस्ट लें।
-उसमें एप्पल विनेगर मिलाएं।
-नाखूनों पर लगा कर छोड़ दें।
संतरा का रस
-संतरे के रस को निकालें।
-फिर आप कॉटन से इसे अपने नेल्स पर लगा सकते है।
नींबू और जैतून का तेल
-नींबू के रस को गर्म जैतून तेल के साथ मिलाए।
-इसे अपने नाखूनों पर लगाए।
टमाटर और ओलिव ऑयल
-टमाटर की प्यूरी बनाए।
-इसमें ओलिव ऑयल मिलाए।
-इसमें अपने नाख़ून डुबो कर रखें।
टिप:आप नेल्स की सफाई अच्छे से करें। यह आपके नेल्स को ग्रो करने में मदद करेगा।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP