25 APRTHURSDAY2024 8:19:58 AM
Nari

घर के रोजमर्रा के कामों को आसान बना देंगे नेल पेंट Hacks

  • Updated: 28 Jun, 2018 11:13 AM
घर के रोजमर्रा के कामों को आसान बना देंगे नेल पेंट Hacks

हाथो की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन पर नेल पेट लगाया जाता है। नेल पेंट के अलावा आजकल नेल आर्ट का भी बहुत ट्रेंड है। कपड़ों के साथ मैचिंग नेल पेंट देखने में बहुत अच्छे भी लगते हैं। हाथ सजाने के अलावा इसके और भी बहुत से इस्तेमाल है। आप भी नेल पेंट के अनेको फायदे लेना चाहते हैं तो जान लें इसके अनेको इस्तेमाल। 


1. काम करते समय कई बार स्किन पर हल्की-सी खरोंच आ जाती है। जिससे खून भी निकलना शुरु हो जाता है। खून को तुरंत बंद करने के लिए आप इस पर नेल पेंट लगा सकते हैं। इससे बहुत जल्दी खून बंद हो जाएगा। 


2. स्किन पर हल्की खुजली हो रही है तो इसके लिए भी नेल पॉलिश से काम लिया जा सकता है। 

 

3. कुछ लोगों की स्किन बहुत सैंसीटिव होती है। ऑर्टिफिशियल ज्वैलरी पहनते ही उनकी स्किन पर रैशेज पड़ने शुरू हो जाते हैं। इसके लिए ज्वैलरी के पिछली तरफ नेल पेंट लगा कर सूखने दें और फिर इसके बाद ज्वैलरी पहनें। इससे इंफैक्शन नही होगी। 

 

4. शूज में कई बार फीते पहनने में मुश्किल होती है। इसके छेद में जूता आसानी से नहीं जाता। इस काम को आसान करने के लिए फीतों पर थोड़ी- सी नेल पेंट लगा लें। इसे सूखने दें और फिर फीते जूतों में फीट करें। 

 

5. सिलाई मशीन की सूई में धागा डालना हो तो इससे अच्छी खासी परेशानी हो जाती है। धागे को सूई में आसानी से डालने के लिए धागे पर नेल पेंट लगाएं और 1 मिनट सूखने दें। इसके  बाद इस धागे को सूई में डालें। आसानी रहेगी। 

 

6. किसी कपड़े पर नेल पेंट लग जाए तो इसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस दाग पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगाएं, इसके तुरंत बाद कपड़ों को अच्छी तरह से धो लें। इससे दाग आसानी से हट जाएगा। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News