20 APRSATURDAY2024 5:24:41 AM
Nari

रियल लाइफ में भी हिट है इन बॉलीवुड सास-बहूओं की जोड़ी

  • Updated: 30 Jan, 2017 12:21 PM
रियल लाइफ में भी हिट है इन बॉलीवुड सास-बहूओं की जोड़ी

रिश्ते-नातेः सास और बहु का रिश्ता बहुत प्यारा होता है। वैसे कहा तो जाता है कि इस रिश्ते में खट्टी-मिट्ठी नोंक-झोंक होना भी जरूरी है। तभी आपस में प्यार बना रहता है। आजकल के मॉडर्न  जमाने में तो लोगों की सोच भी पूरी तरह से बदल चुकी है। सास और बहू अब एक दूसरे को समझने लगे हैं। इस अनमोल रिश्ते की बात करें तो बॉलीवुड में कई ऐसी सास-बहूएं है जो कई बार एक साथ देखी गई हैं। इनकी एक-दूसरे के साथ  बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी है। आइए जानें ऐसी ही कुछ फेमस सास-बहू की जोडियों के बारे में

1. करीना- शर्मिला टैगोर
करीना का अपनी सासू मां के साथ रिश्ता बहुत प्यारा है। उनकी सासू मां हमेशा ही उनको स्पॉट करती हैं। करीना का कहना है कि उनकी सासू मां को उसे ग्लैमरस रोल में देखना पसंद है। 

2. ऐश्वर्या राय बच्चन - जया बच्चन
बॉलीवुड की बेहतरीन हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन की उनकी सास जया के साथ अच्छी बांडिंग है। इन दोनों को कई पार्टी और फंक्शन में एक साथ देखा गया है। जया हमेशा अपनी बहू का पक्ष लेती है। 

3. काजोल - वीना देवगन
काजोल और उनकी सासू मां वीना देवगन का एक-दूसरे के साथ रिश्ता मां-बेटी जैसा है। काजोल जब काम के कारण व्यस्त होती है तो उनकी सासू मां उनके बच्चों का ख्याल रखती है। फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान उनकी सास ने ही बच्चों की देखभाल की थी। 

4. नीतू कपूर- कृष्णा कपूर
रणवीर कपूर की मां नीतू कपूर और दादी कृष्णा कपूर के बीच मां-बेटी के रिश्ते की अच्छी मिसाल है। कृष्णा कपूर तो अपनी बहू की तारीफ हमेशा ही दिल खोलकर करती है। नीतू भी अपनी सासू मां के साथ बात किए बिना रह नहीं सकती। 

5. रानी मुखर्जी - पामेला चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा की पत्नी रानी मुखर्जी और उनकी सासु मां को कई फंक्शन में एक साथ देखा जा चुका है। यह दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताती हैं। 

6. जेनेलिया डिसूजा- वैशाली देशमुख
जेनेलिया और उनकी सास वैशाली देशमुख की बांडिंग भी बहुत अच्छी है। इनको कई बार एक साथ देखा जा चुका है। 


 

Related News