16 APRTUESDAY2024 4:46:01 PM
Achievers

माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार फतह करने वाली महिला

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 12 Sep, 2018 02:47 PM
माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार फतह करने वाली महिला

नेपाल की रहने वाली लखपा शेरपा दुनिया की इकलौती ऐसी महिला है, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर 9 बार फतह किया। लखपा 2 बच्चों की मां हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ उन्होंने परिवार को कभी भी पीछे नहीं छोड़ा। इसी के साथ-साथ उन्होने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया।  


अक्सर लोग महिलाओं के बारे में यह सोच रखते हैं कि शादी के बाद उनके सपने दब कर रह जाते हैं। वहीं, लखपा ने इस शादी के बाद भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए हिम्मत नहीं हारी और लोगों की सोच को बदल दिया। उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो लखपा अमेरिका के कनेक्टिकट शहर के स्टोर में बर्तन धोने का काम करती है। 


वह अपने दिन की शुरुआत सुबह के 6 बजे करती है, बच्चों को स्कूल भेजने के बाद अपने काम पर निकल जाती है। वे शुरू से ही बहुत ऊंचे सपने देखती थी। पायलट या फिर डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन घर के हालात ठीक न होने की वजह से उन्हें स्कूल जाने का मौका नहीं मिला। फिर भी उन्होने हार नहीं मानी और अमेरिका के एक स्टोर में काम कर बच्चों की परवरिश कर करती रही। इसी बीच माउंट एवरेस्ट पर एक-एक करके 9 बार फतह कर रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होने पहली चढ़ाई 2000 में की थी। 

 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News