20 APRSATURDAY2024 1:48:15 AM
Nari

दुनियाभर में मौजूद हैं ये 5 अजीबोगरीब झरने, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 06 Jul, 2018 12:44 PM
दुनियाभर में मौजूद हैं ये 5 अजीबोगरीब झरने, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

गर्मियों में झरने का नाम सुनते ही चेहरे पर अलग ही खुशी आ जाती है। बड़ी-हरि पहाड़ियों में झरनों का सुंदर और शांति वाला माहौल हर किसी को मोह लेता हैं। वैसे तो दुनिया में एक से बढ़कर एक झरने हैं लेकिन आज हम जिन वाटरफॉल्स की बात करने जा रहे हैं वो अजीबोगरीब है। कोई अपनी बनावट को लेकर चर्चा में है तो कोई अपने पानी के अलग रंग को लेकर मशहूर हैं। आइए जानते है ऐसे ही 5 झरनों के बारे में, जिन्हें आपने लाइफ कभी नहीं देखा होगा। 

 


1. हॉस्टल वाटरफॉल, कैलिफोर्निया

PunjabKesari
कैलिफोर्निया का यह वाटरफॉल लगभग 1560 फीट की ऊंचाई से गिरता है। गर्मियों की तुलना में सर्दी में इस झरने का बहाव तेज हो जाता है। वहीं अजीब बात है कि फरवरी के आखिरी दो हफ्तों में इस झरने का रंग बदल जाता है।  यह झरना हॉस्टल फाल से जलने वाला झरना बन जाता है, वहीं जैसे ही रात होती है तो इस झरने का पानी लाल हो जाता है, जिसे देखकर लगता है कि शायद झरने में आग लग गई हो। 

 

2. कैमरॉन फॉल्स, कनाडा 

PunjabKesari
यह खूबसूरत झरना कनाडा के अल्बर्टा में स्थित है। जून महीने में यह झरना सफेद में नहीं, बल्कि गुलाबी रंग में बदल जाता है। दरअसल, जून में भारी वर्षा होने के कारण इस झरने के पानी में एग्रीलाइट पदार्थ मिल जाता है, जिस वजह से धूप में इस झरने का रंग पिंक चमकने लगता है। 

 

3. रूबी वाटरफॉल्स, टेनेसी 

PunjabKesari
यह अमेरिका का सबसे गहरा वाटरफॉल है। हर साल यहां 4 लाख से अधिक टूरिस्ट आते हैं। यह झरना सुरंग की तरह दिखाई देता है, जिसकी लंबाई 145 फीट है। इस वाटफॉल को नाम इसकी खोज करने वाली महिला के नाम पर पड़़ा है। बताया जाता है कि इस वाटरफॉल के पानी में मैग्नीशियम की काफी मात्रा है। 

 

4. पामुकक्ले वाटरफॉल, तुर्की 

PunjabKesari
तुर्की भाषा में पामुकक्ले को रुई का महल कहा जाता है। यह झरना तुर्की के साउथ वेस्ट में स्थित है। इस झरने को 1970 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर जगह दी। इस झरने की लंबाई लगभग 8807 फीट और 1970 फीट चौड़ा हैं। यह झरना काफी अनोखा है क्योंकि इसके ऊपर पत्थर का एक छत नुमा आकार बन जाता हैं, यहीं वजह है कि यह वाटर फॉल टूरिस्टों में काफी लोकप्रिय है। 

 

5. अंडरवाटर वाटरफॉल, मॉरिशस 

PunjabKesari
मॉरिशस महासागर में बना यह अंडरवाटर वाटरफॉल काफी मशहूर है। सुनकर आपको भी थोड़ा अजीब लगा होगा कि सागर में वाटरफॉल कैसे हो सकता है। दरअसल, यह बालू और गाद की वजह से काफी गहराई में नजर आता है। 

Related News