23 APRTUESDAY2024 3:58:01 PM
Nari

खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं ये देश, जरूर जाएं यहां

  • Updated: 26 Feb, 2018 02:10 PM
खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं ये देश, जरूर जाएं यहां

हर देश में अलग-अलग, अनूठे, चमत्कारी और लुभावने प्राकृतिक परिदृश्य देखने को मिलते हैं। किसी देश में ऊंचे पहाड़ तो किसी में सुंदर झीलें, जिनकी खूबसूरती हर किसी को अपनी और आकर्षित कर लेती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों की बारे में बतांगे, जिन देशों को न केवल नैचुरली बल्कि मॉन्युमेंटली टूरिस्ट का अट्रैक्शन हासिल है। हर साल हजारों की संख्या में टूरिस्टों का जमावड़ा लगा रहता है। 


1. स्कॉटलैंड

PunjabKesari
स्कॉटलैंड दुनिया का बेहद ही खूबसूरत प्लेस है। यह यूरोप महाद्वीप के नॉर्थ-वेस्ट में अटलांटिक ओशियन में स्थित है। यह आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ मिलकर एक यूनाइड नेशन ‘ग्रेट ब्रिटेन’ बन गया। आज भी इसे यूनाइटेड किंगडम कहा जाता है। खूबसूरती के मामले में यह किसी भी देश से कम नहीं है। यहां के सैंडी बीच, हिल स्टेशन और इतिहास के बेहतरीन किले टूरिस्ट के बीच पॉपुलर हैं। 

2. स्विटजरलैंड

PunjabKesari
स्विट्जरलैंड को सबसे खुश देश बताया जाता है। यहां दुनिया की सबसे शानदार रेलवे रूट और लंबी सुरंग के साथ यूरोप के खूबसूरत ऐल्प्स पर्वत मौजूद हैं। शानदार पहाड़ियों और सबसे साफ़ सुथरी जगह होने के कारण यह जगह दुनियाभर में मशहूर है। 

3. ब्राज़ील

PunjabKesari
खूबसूरत होने के साथ ही यह देश दुनिया के सबसे विविध जीवों का देश माना जाता है। दुनिया की सबसे बडी़ नदी अमेज़न और अमेजन जंगल ब्राजील में ही मौजूद हैं। यहां का रिओ दे जनेरिओ शहर खूबसूरत जगहों में से एक है। 

4. इटली

PunjabKesari
यहां हरे-नीले समुद्री बीच, खूबसूरत चर्च और आर्किटेक्चर लोगों के दिलों को छू लेते हैं। इतना ही नहीं, यहां आपको कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेगी। 

5. न्यूज़ीलैंड

PunjabKesari
प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में 1 हजार से अधिक टापूओं पर स्थित यह बेहद खूबसूरत देश है। यहां के ऑकलैंड, क्वींसलैंड, रोटोरुआ जैसे डेस्टिनेशन हर किसी को मौह लेेते है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News