बारिश का मजा या फिर गर्मियों में ठंडी हवा लेने के लिए अक्सर लोग बालकनी में बैठते हैं। मगर मच्छर पूरे मजे को खराब कर देते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप घर में एेसे पौधे लगा सकते हैं उनकी खुशबू मच्छरों को बिल्कुल भी पंसद ना हो।
घर में ये 5 प्लांट लगाने से दूर भागते हैं मच्छर।
1. रोजमेरी
मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए रोजमेरी प्लांट लगाएं। नीले फूलों वाला यह पौधा मच्छरों को मारने में सहायक है। मच्छरों को खुद से दूर रखने के लिए आप चाहें तो रोजमेरी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की 4 बूंदों को 1 चौथाई जैतून का तेल मिक्स करके भी लगा सकते हैं।
2. सिट्रोनेला ग्रास
सिट्रोनेला ग्रास डेंगू पैदा करने वाले एडीज एजिप्टी मच्छरों को भी आपसे दूर रखने में मदद करती है। इस पौधे को घर में लगाने से मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे।
3. गेंदा
गेंदे की गंध मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। अगर आप घर में गेंदे का पौधा लगाती हैं तो आपको 1 भी मच्छर दिखाई नहीं देगा।
4. तुलसी
तुलसी का पौधा भी मच्छरों को घर से दूर रखता है। मच्छरों को दूर रखने के लिए तुलसी को गमले में उगाकर बालकनी में रखें।
5. नीम
नीम के पौधे से कीड़े मकोड़े और मच्छर दूर रहते है। इसे घर के बगीचे में लगाएं। मच्छरों को दूर रखने के लिए त्वचा पर नीम का तेल लगाएं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP