16 APRTUESDAY2024 9:36:57 AM
Nari

इंसान नहीं बंदर सर्व करते हैं यहां खाना, जानिए कुछ अलग से रेस्टोरेंटस की लिस्ट

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 05 Aug, 2019 01:25 PM
इंसान नहीं बंदर सर्व करते हैं यहां खाना, जानिए कुछ अलग से रेस्टोरेंटस की लिस्ट

वीकेंड में या छुट्टियों के दौरान हर कोई बाहर खाना पसंद करता है। तलाश रहती है तो बस अच्छी सर्विस और स्वादिष्ट डिशेज बनाने वाले रेस्टोरेंटस की। दुनिया में कुछ ऐसे रेस्टोरेंट्स भी है जो आपको लजीज खाने के साथ-साथ हैरान कर देंगे। आज हम उन्हीं कुछ रेस्टोरेंटस के बारे में चर्चा करेंगे। तो चलिए शुरुआत करते हैं 'डिनर-इन-द-स्काई' रेस्टोरेंट के साथ...

बेलजियम में स्थित डिनर-इन-द-स्काई रेस्टोरेंट दुनिया भर में मशहूर है। 150 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह रेस्टोरेंट एक साथ 22 लोगों को खाना खिलाता है। क्रेन की मदद से इस रेस्टोरेंट को ऊपर हवा में उठाया जाता है। सेफ्टी एंड सेक्योरिटी का पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए यहां आने वाले लोगों का पूरा मनोरंजन किया जाता है। अगर आप भी हवा में उड़ते हुए लजीज खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो एक बार बेलजियम के डिनर-इन-द-स्काई रेस्टोरेंट में जरुर होकर आएं।

PunjabKesari,nari

ट्विन रेस्टोरेंट, एशिया

अब बारी आती है रशिया के टविन रेस्टोरेंट की। जहां पांव रखते ही चीजों के साथ-साथ एक ही सूरत के दो लोग देखने को मिलेंगे। यह रेस्टोरेंट केवल जुड़वा लोगों को ही नौकरी देता है। मैनेजर से लेकर वेटर तक इस रेस्टोरेंट में सभी जुड़वा हैं।

PunjabKesari,nari

जापान का कायाबुकिया रेस्टोरेंट

जापान का यह रेस्टोरेंट खाने से ज्यादा यहां के वेटर्स के लिए मशहूर है। यहां के मालिक का मानना है कि बंदर इंसान से ज्यादा भरोसेमंद और सही तरीके से काम करने वाले होते हैं। इस रेस्टोरेंट में काम करने वाले सभी बंदरों को बचपन से ही वेटर की जॉब के लिए तैयार किया जाता है। यह जगह दुनिया भर में मंकी रेस्टोरेंट के नाम से मशहूर है।

PunjabKesari,NARI

प्रिसन रेस्टोरेंट, इटली

हिंदी में प्रिसन का मतलब कैदी होता है। इटली का इकलौता रेस्टोरेंट जो एक जेल में खुला हुआ है। जेल में लंबी सजा काट रहे कैदी लोगों के लिए खाना तैयार करते हैं। खासतौर पर वे कैदी जिन्हें कुकिंग का शौंक होता है। जेल में बैठकर लाजवाब खाने का अगर आप भी लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इटली के प्रिसन रेस्टोरेंट में एक बार जरुर जाकर आएं।

PunjabKesari,nari

न्यूयोर्क का निंजा रेस्टोरेंट

निंजा यानि मार्शल आर्ट प्लेरयरस। न्यूयोर्क के इस रेस्टोरेंट में आपका स्वागत निंजा करते हैं। इस रेस्टोरेंट में जाने के लिए आपको धरती के नीचे एक गुफा से होकर गुजरना पड़ेगा। यहां के वेटर्स भी निंजा होते हैं जो अतिथियों को अलग-अलग ट्रिक्स के साथ फूड-सर्व करते हैं।

PunjabKesari,nari

हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट, लास वेगास

लास वेगास में मौजूद यह जगह अपनी अजीब मेन्यू के लिए दुनिया भर में फेमस है। यह एक बर्गर रेस्टोरेंट है। जहां न केवल तरह-तरह के बल्कि साइज में सोच से परे के बर्गर मिलते हैं। इस रेस्टोरेंट में जाकर आपको हॉस्पिटल जैसी फील आएगी क्योंकि यहां मैनेजर से लेकर सभी वेटरज हॉस्पिटल के कपड़ों में सर्विस प्रोवाइड करते हैं।

PunjabKesari,NARI

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News