बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवती के बेटे महाक्षय यानी मिमोह आखिर शादी के बंधन में बंध ही गए। मिमोह ने 10 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड मदालसा से शादी की। आपको बता दें कि वैसे तो दोनों की शादी 7 जुलाई को होने वाले थी मगर रेप केस की जांच पड़ताल के लिए पुलिस की एक टीम शादी समारोह पर पहुंची थी। इसी वजह से शादी को बीच में ही रोकना पड़ा।
आखिर इतनी परेशानियों के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध ही गए। शादी के बाद दोनों ने रिसेप्शन पार्टी थी रखी। पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की। मिमोह और मदालसा साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में मदालसा वाइट गाउन और महाअक्षय वाइट सूट में दिख रहे हैं।
शादी वाले दिन मदालसा ने रेड एंड ऑरेंज का खूबसूरत लहंगा कैरी किया। वहीं महाक्षय गोल्डन कलर की कुर्ता पजामा में नजर आए।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP