24 APRWEDNESDAY2024 1:06:43 AM
Nari

Beer पीने से मिलते हैं कई चौंकाने वाले फायदे

  • Updated: 13 May, 2017 10:09 AM
Beer पीने से मिलते हैं कई चौंकाने वाले फायदे

पंजाब केसरी (सेहत) : गर्मियों में अधिकतर पुरूष बीयर का सेवन करते हैं। इसमें एल्कोहल की मात्रा काफी कम होती है और यह शरीर को भी ठंडक पहुंचाती है। जौं, गेंहू, मक्का और चावल से बनी बीयर शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। कई लोग बीयर पीना सही नहीं समझते लेकिन इससे कई स्वास्थय लाभ होते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आइए जानिए बीयर पीने के फायदे


1. दिल के लिए 
बीयर पीने से शरीर का कोलेस्ट्रोल लेवल कम होता है जो दिल के लिए फायदेमंद है। जिन लोगों को हार्ट प्रॉब्लम होती है, उन्हें हफ्ते में 2-3 बार बीयर जरूर पीनी चाहिए जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।

2. गुर्दे की पत्थरी
जिन लोगों की किडनी में पत्थरी होती है उनके लिए बीयर काफी फायदेमंद साबित होती है। बीयर पीने से यूरिन अधिक आता है जिससे पत्थरी बाहर निकल जाती है। 

3. पाचन शक्ति
बीयर में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो आंत और पेट को साफ करने में मदद करता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।

4. हड्डियां मजबूत
बीयर पीने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसमें सिलिकॉन पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है।

5. डायबिटीज
बीयर पीने वाले लोगों के शरीर में शुगर का स्तर एक दम संतुलित रहता है। जिससे डायबिटीज होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

6. स्मरण शक्ति
इसके सेवन से याददाश्त तेज होती है। बढ़ी उम्र के मर्दों को बीयर जरूर पीनी चाहिए क्योंकि इससे अल्जाइमर जैसी समस्या नहीं होती।

Related News