19 APRFRIDAY2024 11:32:13 AM
Nari

इस डांस शो में बतौर जज नजर आएंगी मलाइका अरोड़ा

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 09 Dec, 2019 12:33 PM
इस डांस शो में बतौर जज नजर आएंगी मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के जलवे दिखाने के बाद एक बार फिर मलाइका अरोड़ा टीवी इंडस्ट्री में दिखने के लिए तैयार है। मलाइका अरोड़ा बहुत ही जल्द टीवी पर एक डांस शो 'इंडियास बेस्ट डांसर' जज करते हुए नजर आने वाली है। इस डांस शो में देश भर से एक से बढ़ कर एक डांसर भाग लेंगे। इसमें मलाइका के साथ गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी जज की भूमिका निभा सकते है। 

 

जानकारी के अनुसार इस प्रोग्राम के लिए ऑडीशन अगले महीने से शुरु हो सकते है। इस शो में इन जजों के अलावा 12 अतिरिक्त मेंटर भी होंगे। शो फरवरी 2020 से सोनी चैनल पर प्रसारित होगा। 

 

PunjabKesari,nari

 

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहती है वह रोज ही अपने इवेंट्स की फोटो और तस्वीरे शेयर करती रहती है। इन वीडियो के साथ मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी हेशा चर्चा में रहती है। अब तो दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी कर लिया है। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News