लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2018 के चौथे दिन भी कई डिजाइनर्स अपनी कलैक्शन के जरिए लोगों को इम्प्रैस कर रहे हैं। आज फैशन शो की ओपनिंग लेबल Half Full Curve की कलैक्शन से हुई। वहीं, डिजाइनर अनुश्री रेड्डी और डिजाइनर जोड़ी सोनम व पारस मोदी ने अपनी शानदार कलैक्शन पेश की।
मशहूर डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए बॉलीवुड में परफैक्ट फिगर से मशहूर एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा ने रैंपवॉक की। उन्होंने फेस्टिव यैलो लहंगे के साथ डिप नेक व सेक्सी बेक ब्लाउज वियर किया। मलाइका के लहंगे पर जरदोरी इम्ब्रॉयडरी वर्क देखने को मिला जो उन्हें बिल्कुल ब्राइडल लुक दे रहा था
बोल्ड आई-मेकअप, पिंक लिप शेड में मलाइका काफी ग्लैमरल लग रही थी। उन्होंने फेस्टिव यैलो ट्रैडीशनल आउटफिट के साथ रॉयल ब्लू पर्ल नेकलेस व ईयररिंग्स वियर किए जो उनके मॉडर्न ब्राइडल लुक को कंप्लीट कर रहे थे।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP