18 APRTHURSDAY2024 11:53:37 PM
Nari

इस तरह बनाएं हल्दी फेस पैक और पाएं इन समस्याओं से छुटाकारा

  • Updated: 15 Feb, 2018 12:37 PM
इस तरह बनाएं हल्दी फेस पैक और पाएं इन समस्याओं से छुटाकारा

चेहरा साफ करने के उपाय : हल्दी एक एेसी चीज है जो हर रसोई घर में पाई जाती है। इसका इस्तेमाल खाने का रंग और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्‍टिक गुण किसी औषधी से कम नहीं हैं। हल्दी हमारे स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए बहुत अधिक ही फायदेमंद है। इसको खाने या फेस पेक के रूप में प्रयोग करने से साफ, बेदाग और सुंदर त्वचा पाई जा सकती है। इसेक अलावा भी हल्दी के फेस पैक लागने से कई फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे।


1. झुर्रियों से राहत

PunjabKesari
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों की समस्या होना आम बात है। मगर कई बार गलत खान पान, गलत आदतों के कारण भी समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियों पड़ जाती हैं। इन से राहत पाने के लिए हल्दी में शहद डालकर फेस पैक बनाएं। 3 चम्मच हल्दी में 1 चम्मच शहद डालकर मिक्स करें। अगर आप चाहें तो इस में 1 चम्मच निंबू का रस भी मिला सकती हैं। अब इसको चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15- 20 मिनट के बाद इसको गुनगुने पानी से धो लें।

 

2. दाग - धब्बों से छुटकारा
हल्दी लगाने से चेहरे पर पड़े दाग- धब्बे आसानी से दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही लगातर हल्दी से बना फेस पैक लगाने से चेहरे पर निखार भी आता है। चेहरे को बेदाग बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी में पानी डालकर मिक्स करें। अब इसको आधे घंटे तक चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में दो बार एेसा करने से दाग- धब्बों के निशानों से आसानी से राहत मिलेगी।

 

3. मुंहासे

PunjabKesari
मुंहासे की समस्या दूर करने के लिए चंदन, हल्दी और दूध का फेस पैक बनाएं। अब इसको चेहरे, गर्दन पर लगाएं। 15- 20 मिनट के बाद चेहरे ठंडे पाने से धो लें। 2-3 दिन तक लगातार इस लेप का इस्तेमाल करने से मुंहासे जड़ से दूर होंगे और कोई निशान भी नहीं रहेगा।

 

4. कटने और जलने के निशान मिटाना
 हल्दी लगाने से कुछ ही दिनों में कटने और जलने के निशानों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए हल्दी में पानी डालकर एक पेस्ट बानएं। अब इस पेस्ट को जलने और कटने वाली जगह पर लगाएं। कुछ दिन एेसा करने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

 

5. गोरी रंगत

PunjabKesari
निखरी त्वचा पाने के लिए हल्दी, ओट्स, दूध और गुलाब जल डालकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन और हाथों- पैरों लगाएं। 20 मिनट के बाद इसको ठंड़े पानी से धो ले। हफ्ते में 3 बार इस पेस्ट को लगाने से आपकी त्वचा में निखार आएगा।

 

6. स्ट्रेच मार्क्स
स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को दूर करने के लिए हल्दी औषधी की तरह काम करती है। इन निशानों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी, केसर में नींबू का रस डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर 20 मिनट लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक लगातार एेसा करने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान दूर हो जाएंगे।

 

7. फट्टी एड़ियों से राहत
सर्दियों मं एड़ियों का फट्टना एक आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए हल्दी और नारियल का पेस्ट बनाएं। 3 चम्मच हल्दी में 4 चम्मच नारियल तेल मिलाकर मिक्स करें। अब इसको एड़ियों पर 15 मिनट लगाे के बाद धो लें। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से एड़िया मुलायम होने लगेंगी।

 

8. टैनिंग

PunjabKesari
धूप की वजह से त्वचा पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। इससे दूर करने के लिए  बेसन में हल्दी और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। कुछ दिन एेसा करने से चेहरे के कालेपन को दूर किया जा सकता है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News