भारत में सही लाइफ पार्टनर ढूंढ कर नहीं उम्र देख कर शादी करने का रिवाज है। जैसे ही लड़की 25 की होती है वैसे ही उसके रिश्ते की चिंता शुरू कर दी जाती है। यह किसी भी लड़की के साथ नाइंसाफी है। लड़की पर समाजिक के साथ परिवारिक दबाव भी डाला जाता है जो कि हर लड़की को गलत फैसला लेने पर मजबूर करता है। चलिए हम आपको ऐसी बातें बताते है जिन्हें सोच कर अपनी शादी के लिए कभी हामी न भरें।
शादी की कोई सही उम्र नहीं
'तुम्हारी उम्र हो गयी है अब तो शादी कर लो' यह सुन कर आप शादी के लिए कभी तैयार न हो। यह बात अक्सर हर लड़की को सुननी पड़ती है। इस बात से किसी भी लड़की पर बहुत दबाव पड़ता है और वो जल्दबाजी में गलत फैसला ले बैठती है।
बुजर्गों के कहने पर
अक्सर घर पर मौजूद दादा या दादी या नानी लड़कियों को जल्दी शादी कहने के लिए उकसाती है। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है पर यह आपको समझना होगा कि शादी करना आपका फैसला होना चाहिए न कि किसी और का।
दोस्त भी कर रहे है
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपके सारे दोस्त शादी कर चुके है और सिर्फ आप सिंगल रह गए है।उनकी तस्वीरें देख कर आप हमेशा ओवर सोचना शुरू कर देती है। यह आपके शादी के लिए हामी भरने के लिए मजबूर कर सकता है।
एक्स ने कर ली शादी
कई बार लड़कियां अपने एक्स की शादी के बारें में सोचते रहती है और जल्दी-जल्दी में किसी भी लड़के से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। ऐसा करने से आपके लिए आगे चल कर परेशानी हो सकती हैं।
रिश्ता पसंद का आया है
कई बार लड़कों को भी एक पैकेज की तरह देखा जाता है। जैसे ही कोई अच्छा रिश्ता आता है लड़कियां बिना सोचे समझे बस लड़को की अच्छी बातें सोच कर शादी के लिए तैयार हो जाती है।