20 APRSATURDAY2024 6:53:09 AM
Nari

बच्चों को नाश्ते में बनाकर खिलाए हैल्दी Nutella French Toast

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Sep, 2018 11:48 AM
बच्चों को नाश्ते में बनाकर खिलाए हैल्दी Nutella French Toast

बच्चे हो या फिर बड़े, टोस्ट खाना तो हर किसी को पसंद होता है खासकर नाश्ते में। ऐसे में आप उनके लिए मिनटों में न्यूटेला फ्रेंच टोस्ट बना सकती हैं। खाने में टेस्टी होने के साथ ही यह टोस्ट काफी हैल्दी भी है और यह सभी को पसंद भी आएगा। तो सोच क्या रही हैं आप भी अपनी फैमिली के लिए बनाए हैल्दी एंड टेस्टी Nutella French Toast।

 

सामग्री:
ब्रेड- 4 स्लाइस
केले- 2 (स्लाइल किए हुए)
अंडे- 2
न्यूटेला- 75 ग्राम
शक्कर- 1 टेबलस्पून
दूध- 2 टेबलस्पून
मक्खन- तलने के लिए
स्ट्रॉबेरी या बेरीज- गार्निश के लिए

PunjabKesari

विधि:
1. न्यूटेला टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले 75 ग्राम न्यूटेला, 2 केले और 4 ब्रेड स्लाइस से सैंडविच बना लें।
 

2. इसके बाद एक बाउल में 2 अंडे, 1 टेबलस्पून शक्कर और 2 टेबलस्पून दूध को एक साथ अच्छी तरह फेंट लें।
 

3. अब सैंडविच को इस फएंटे हुए मिश्रण में डिप करें।
 

4. पैन में हल्का-सा मक्खन डालकर सैंडविच को दोनों तरफ से हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
 

5. अब आप इसे प्लेट में रखकर स्ट्रॉबेरी या बेरीज से गार्निश करें।
 

6. आपका न्यूटेला फ्रेंच टोस्ट बनकर तैयार है। अब आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News