19 APRFRIDAY2024 12:26:21 AM
Nari

बच्चों के लिए घर पर ही झटपट बनाएं टेस्टी फलूदा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 17 Sep, 2019 03:08 PM
बच्चों के लिए घर पर ही झटपट बनाएं टेस्टी फलूदा

बच्चों के लिए घर पर ही कुछ ठंडा और मजेदार बनाने की सोच रहे हैं तो आप टेस्टी-टेस्टी फालूदा ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको फालूदा बनाने के रेसिपी बताएंगे, जो बड़ों से लेकर बच्चों को खून पसंद आएगी। चलिए जानते हैं इसकी विधि।

सामग्री:

दूध - 2 कप
स्ट्रॉबेरी जेली- 1/2 कप (कटी हुई)
फालूदा - 1 टीस्पून
पिस्ता - 5 (कटा हुआ)
चेरी - 2 (कटी हुई)
चीनी - 50 ग्राम 
गुलाब सिरप - 5 टेबलस्पून
फालूदा सेव - 1/2 कप
बादाम - 5 (कटे हुए)

फालूदा बनाने की रेसिपी

1. सबसे पहले पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें।
2. फिर इसमें 5 टेबलस्पून गुलाब सिरप मिक्स करें और गाढ़ा होने तक पकने दें।
3. अब धीमी आंच पर पैन गर्म करके उसमें पानी और सॉस डालकर उबाल लें।
4. इसमें फालूदा सेव डालकर नर्म होने तक पकाएं। जब पानी सूख जाए तो सेव को ठंडे पानी में डाल दें।
5. ठंडा करने के लिए फालूदा सेव को फ्रिज में कुछ देर के लिए रख दें।
6. सर्विंग गिलास में 1 टेबलस्पून गुलाब सिरप, 1/2 कप स्ट्रॉबेरी जेली और ठंडे फालूदा सेव मिक्स करें।
7. अब इसके ऊपर 2 कप ठंडा दूध, थोड़ा-सा गुलाब सिरप, कटे हुए बादाम, पिस्ता व चेरी डालकर गार्निश करें।
8. लीजिए तैयार है आपका फालूदा। अब आप इसे सर्व कर सकती हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News