19 APRFRIDAY2024 2:10:30 AM
Nari

वेस्ट चीजों से बनाएं डिफरैंट स्टाइल के फ्लावर पॉट

  • Updated: 03 Mar, 2017 04:38 PM
वेस्ट चीजों से बनाएं डिफरैंट स्टाइल के फ्लावर पॉट

इंटिरियर डेकोरेशन : घर में हरा-भरा और शुद्ध वातावरण रखने के लिए पौधे लगाने बहुत जरूरी हैं। वैसे आपने अपने घर और आस-पास घरो में अलग-अलग फूल-पौधे वाले गमले लगे देखें होंगे। एक तरह से यह घर की डैकोरशन में भी अहम रोल निभाते हैं। आप इन्हें घर के गार्डन, सीढ़ियों, कॉर्नर या छत पर रख सकते हैं लेकिन अगर प्लेन फ्लावर पॉट पर थोड़ी सी क्रिएटिवीटी भी दिखाई हो तो यह घर की डैकोरेशन में भी अहम रोल निभाते हैं। अगर आप भी दिन भर फ्री रहते हैं तो ऐसे कामों में अपनी क्रिएटिवीटी दिखाएं। ऐसे बहुत सारे नए नए आइडियाज हैं, जिन्हें आप फ्लावर पॉट डैकोरेशन में इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं जरूरी नहीं हैं कि आप मिट्टी-सीमेंट के बने गमलों का ही इस्तेमाल करें। अगर घर में बेकार सामान पड़ा हैं तो उसकी डैकोरेशन कर आप गमलों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

- घर में पड़े पुराने लोहे के टिन
अगर आपके घर के कबाड़ में लोहे के टिन या बर्तन पड़े हैं तो उन्हें पेंट करें और फ्लावर पॉट के रूप में इस्तेमाल करें। छोटे डिब्बों में आप ऐसे पौधे लगाएं जो जिनका आकार धीमी गति से बढ़ता है।

- पुराने टायर
पुराने और बेकार पड़े टायर से भी गमलों का काम लिया जा सकता है। सबसे पहले आप इस पर पेंट करके न्यू लुक दें फिर इसे उस जगह पर रखें जहां आप इसे परमानेंट रखना चाहते है।बस मिट्टी भरें और लगा दें अपना मनपसंद पौधा।

- थीम पेटिंग
अगर आप एक अच्छे पेंटर हैं तो इस पर खूबसूरत पेंटिंग भी कर सकते हैं। ऐसे पॉट डैकोरेशन पीस का भी काम करते हैं। आप बाजार से मिलने वाले प्लेन गमलों पर हैंड पेटिंग कर सकते हैं। इन पर आप खास थीम पेंटिंग भी कर सकते हैं। आप प्लेन गमलों पर कुछ प्रेरणादायक या रोमांटिक विचार भी लिख सकते हैं। आजकल थीम पेटिंग काफी पसंद किए जा रहे हैं।

- बेकार बोतल
प्लास्टिक बोतल और प्लास्टिक के सामान को भी आप गमलों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बोतल का मुंह चौड़ा नहीं है तो पहले इसे चाकू की मदद से काट लें। फिर इसमें मिट्टी भरे और पौधा लगाएं। अगर आप कमरे में शो पीस की तरह फ्लॉवर पॉट सजाना चाहते हैं तो इसे मिरर या मार्बल स्टोन से भी सजा सकते हैं।

- डिफरैंट शेप पॉट
मनपसंद आकार वाले गमले भी बहुत खूबसूरत लगते हैं। आप चोरस, गोल और यहां तक की लड़की, लड़के या पक्षियों की आकृति वाले पॉट भी कार्नर पर सजा सकते हैं।

Related News