16 APRTUESDAY2024 8:01:34 AM
Nari

इस साल छुट्टियों में खुशियां ढूंढने के लिए जाएं थाईलैंड

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 May, 2019 05:54 PM
इस साल छुट्टियों में खुशियां ढूंढने के लिए जाएं थाईलैंड

थाईलैंड ने पिछले साल विश्व के सबसे अधिक सैर सपाटे के लिए पसंद किए जाने वाले देशों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया है। यहां के लोग बहुत ही हसीनुमा स्वभाव के होते हैं, वह अपने घर ऑफिस सब जगह पर खुशीनुमा माहौल बनाकर रखतें हैं, शायद यही वजह है थाईलैंड का इतना लोकप्रिय होना। इंगलड की तरह थाईलैंड में भी राजघराने के रुलस चलते हैं। तो आइए जानते हैं और किन किन बातों के लिए मशहूर यह शहर। 

बैंकाक

बैंकाक को सिटी ऑफ ऐंजल के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जिसने इस शहर की प्रशंसा के बारे में न सुना हो। इस शहर में जाने वालों के यहां की खूबसूरती से प्यार हुए बिना नहीं रहता। रात को यह शहर दुनिया के खूबसूरत अजूबों में से एक लगता है। 

PunjabKesari

बौद्ध धर्म के प्रेमी

बौद्ध धर्म के गुरु बुद्ध जी का जन्स स्थान होने की वजह से थाईलैंड में बौद्ध धर्म को मानने वालों की बहुत अधिक संख्या है। यहां बहुत सारे बौद्ध मंदिर देखने को मिलेंगे। परंतु वहां का राजपरिवार खुद को भगवान राम की वंश मानता है।

PunjabKesari

सबसे अधिक गर्म देश

थाईलैंड में गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है। अप्रैल के महीने में यहां का तापमान सबसे अधिक होता है। उस महीने में होली के जैसा एक त्यौहार भी वहां खेला जाता है जिसमें केवल पानी का प्रयोग किया जाता है। यह उत्सव थाईलैंड के हर शहर में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। 

थाईलैंड के बीच

थाईलैंड अपने बीचिस के लिए भी बहुत फेमस हैं। वहां जाने पर आपको 13 से ज्यादा बीच देखने को मिलेंगे। कोह समेट  और बोटल बीच  यहां के खूबसूरत बीचों में से एक हैं। 

फ्लोटिंग बाजार

फ्लोटिंग मार्किट यानि थाईलैंड में छोटी-छोटी नदियों में लोग सब्जी की मार्किट लगाते हैं। यब पानी मे चलती फिरती मार्किट इस शहर की खूबसुरती को और भी बड़ाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस मार्किट का प्रचलन आज से 100 साल पहले का शुरु हुआ पड़ा है।

PunjabKesari

फुल मून पार्टी

फुल मून पार्टी थाईलैंड की सबसे प्रचलित पार्टीज में से एक है। अगर आप थाईलैंड जाने का मन बना बैठे हैं तो यहां की मून पार्टी को मिस न करें। 

इन सबके अलावा म्यू को चांग नेशनल पार्क,चियांग माई नाइट बाज़ार,इरावन नेशनल पार्क जैसी काफी जगह हैं जो थाईलैंड में दिखने लायक हैं। यदि आप भी इस साल विदेश यात्रा का प्लान बना रहीं है तो इन सब जगहों पर जाना न भूलें।
 

Related News