20 APRSATURDAY2024 6:00:28 AM
Nari

महाशिवरात्रि के दिन घर में न करें ये 7 काम, भगवान हो जाएंगे नाराज

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 04 Mar, 2019 02:48 PM
महाशिवरात्रि के दिन घर में न करें ये 7 काम, भगवान हो जाएंगे नाराज

महाशिवरात्रि यानी देवों के देव महादेव का दिन। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई भक्त व्रत रखते हैं तो कई लोग बड़े-बड़े अनुष्ठान करते हैं। महा​शिवरात्रि के दिन जितनी महत्ता भगवान शिव की पूजा की है, उतना ही जरूरी है कि इस दिन भोलेनाथ की अप्रिय लगने वाली चीजें न करें। दरअसल, इस दिन लोग कई छोटी-छोटी गलतियां कर देते है जो भगवान शिव को नाराज कर सकते हैं। अगर आप भी भोले को प्रसन्न रखना चाहते है तो चलिए जानते है इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

 

शिव मूर्ति की स्थापना

अगर आपके घर में शिव की मूर्ति कोई मूर्ति नहीं है तो उसकी स्थापना के लिए शिवरात्रि का दिन शुभ होता है। मगर ध्यान रखें कि इस दिन मंदिर की उत्तर दिशा में भगवान शिव और गणेश की मूर्ति विधि-विधान से स्थापित करें।

 

घर को साफ-सुथरा रखें

कहते हैं देवी-देवता उसी घर में वास करते है जहां साफ-सफाई होती हो इसलिए महाशिवरात्रि के दिन अपने घर को अच्छी तरह साफ-सुथरा रखें। इससे दरिद्रता, दुख और अंशाति हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं।

 

पूरा घर में नमक छिलके 

नकारात्मक ऊर्जा के वास के कारण अक्सर घर में परेशानियां बनी रहती हैं इसलिए महाशिवरात्रि के दिन घर के हर कोने में नमक का पानी छिड़कें या फिर पूरे घर में पोंछा लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर होगी और सकारात्मकता फैलेगी। 

 

दरवाजे-खिड़किया खुले रखें

इस दिन घर के मुख्य द्वार और सभी खिड़कियां खुली रखें। इतना ही मुख्य द्वार पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं और दोनों ओर शुभ लाभ लिखें।

 

पूजा में चढ़ाएं बेलपत्र 

शिव की पूजा करते वक्त भस्म, त्रिपुण्ड और रूद्राक्ष माला शरीर पर होनी चाहिए। भगवान शिव की पूजा के लिए कभी भी  सिंदूर, काले तिल और हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। इनके अलावा भस्म , बेलपत्र और और चंदन का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

काले कपड़ों से रहे दूर  

इस दिन शिवलिंग को जल चढ़ाते हुए कभी भी काले कपड़े भूलकर भी न पहने क्योंकि काला रंग अभुश माना जाता हैं। दरअसल, यह कलर भगवान शिव को पसंद नहीं होता। साथ ही महिलाओं को पूजा के समय शिवलिंग को छूना भी नहीं चाहिए। 

 

पूजा की सही दिशा

साथ ही आपको इस बात का ज्ञान भी होना चाहिए कि शिवलिंग की पूजा के समय किस दिशा में आपका मुंह होना चाहिए। दरअसल, कहा जाता है कि पूजा के समय पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके ही बैठे क्योंकि यह दिशा शुभ होती हैं। 

Related News