23 APRTUESDAY2024 2:34:02 PM
Nari

इस तरह बना कर पीएं फूलों की चाय, कुछ ही दिनों में कम होगा वजन

  • Updated: 14 Jun, 2018 11:50 AM
इस तरह बना कर पीएं फूलों की चाय, कुछ ही दिनों में कम होगा वजन

तेजी से वजन कम करना : गलत खान-पान और बदलते लाइफस्टाइल की वजह से आजकल 5 में से 3 लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। वजन को कम करने और पेट को अंदर करने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग तो पेट कम करने के लिए तरह-तरह की दवाएं, मशीनें, क्रीम-तेल और डाइटिंग का सहारा लेते हैं। इससे कई बार शरीर को नुकसान पहुंचता है। एेसे में हम आपको पेट अंदर करने के लिए एक एेसी चीज बताएंगे जिसका कोई साइड-इफैक्ट नहीं होगा। वह चीज है फूलों की चाय।

 


फूलों की चाय से भी कुछ ही दिनों में वजन कम होने लगता है। फूलों में कई एेसे पौषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ चुस्त-दुरुस्त बनाने का काम करता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 3 फूलों की चाय के बारे में और उनके फायदे।

 

1. चमेली की चाय
चमेली के फूल को आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इनके फूलों की महक शरीर को स्वस्थ रखने का काम करती है। रोजाना इसकी चाय पीने से वजन कम होने लगता है। चमेली की चाय वजन कम करने के साथ ही दिल की बीमारियों और डायबिटीज को कम करने का कम करता है। इसके साथ ही चमेली की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काम होने लगती है। 

 

2. गुड़हल की चाय
गुड़हल का फूल देखने में जितना प्यारा लगता है वह सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को कैंसर, पेट की चर्बी, डिप्रेशन, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम करता है। गुड़हल की चाय मुंह के छालों को कम करने में भी बहुत सहायक है। 

 

3. गुलाब की चाय
गुलाब के फूलों में विटामिन ए, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन ई मौजूद होते हैं। जो लोग जल्दी से अपना वजन कम करना चाहते हैं उनको गुलाब की चाय पीना बहुत फायदेमंद होता है। गुलाब की चाय स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम भी करती है। 

 

इस तरह बनाकर पीए फूलों की चाय

आप अपनी पसंद के हिसाब के अनुसार की भी फूल कोई चाय पी सकते हैं। गुड़हल की चाय बनाने के लिए इसके सूखे पत्तों का इस्तेमाल करें। जबकि गुलाब और चमेली के ताजे पत्तों की चाय भी बना सकते हैं। 

 

सबसे पहले 2 कम पानी लें। अब इनमें फूल डाल दें। 5 से 7 मिनट के लिए इसको धीमी आंच पर पकाएं ताकि फूलों का अर्क निकल जाएं। अब इस पानी को उतार लें और कप में इसे छान लें। स्वाद के अनुसार इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पीएं। दिन में 2 से 3 बार पीने से पेट की चर्बी कम हो जाएगी। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News