25 APRTHURSDAY2024 8:34:58 PM
Nari

Republic Day पर दिखना है सबसे अलग तो जरूर ट्राई करें ये फैशन टिप्स

  • Updated: 25 Jan, 2018 12:05 PM
Republic Day पर दिखना है सबसे अलग तो जरूर ट्राई करें ये फैशन टिप्स

26 जनवरी का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिलता है। इस दिन बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई तिरंगे के रंग में रंगा होता है। दूसरों से अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए लोग तिरंगे के रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ एेसे टिप्स लेकर आए हैं जिनको अपना कर आप ग्लैमरस और खूबसूरत लग सकते हैं।


1.बच्चों को स्टाइलिश दिखाने के लिए इस दिन उनको तिरंगे के पैटर्न वाली ड्रेस पहना सकती हैं। आप चाहे तो उनके चेहरे पर तिरंगे का पेंट कर सकते हैं। एेसा करने से बच्चे क्यूट लगेंगे।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

 

2.लड़कियां आईशैडों में तीनों रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं आप इस रंग के आइलाइनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको आकर्षक लुक मिलेगा।

PunjabKesari

3. इन दिनों नेलआर्ट करवाना भी खूब ट्रैंड है। इस दिन यानि नैशनल डे पर हाथों पर तिरंगे वाला स्पेशल नेलआर्ट भी करवा सकते हैं।

PunjabKesari

4. लडकों के लिए भी 26 जनवरी पर पहनने के लिए काफी सारे ऑप्शन है। लड़के व्हाइट कलर के प्जामे कुर्ते के साथ, हरे या केसरी रंग का नेहरू जैकेट पहन सकत हैं। आप पजामे की जगह पर चुड़ीदार पजामी भी ट्राई कर सकती हैं।

 

PunjabKesari

5. इस दिन लड़कियां हरे, सफेद, केसरी रंग के थ्री डी सलवार सूट भी पहन सकती हैं। इसके अलावा इन रंगों की ही साड़ी, वनपीस ड्रेस, गाऊन भी पहन सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

 

6. एक्सेसरीज में तिरंगे वाले इयररिंग, ब्रेसलेट, चूड़ियां, हेयर बैंड भी ट्राई करे। केसरी, सफेद और हरे रंग का नैकलेस, ईयररिंग, आई मेकअप भी आपको स्टाइलिश लुक देगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News