23 APRTUESDAY2024 1:53:41 PM
Nari

Travel Time: दुनिया के 5 बेस्ट अंडर वॉटर रेस्टोरेंट, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Jul, 2019 05:14 PM
Travel Time: दुनिया के 5 बेस्ट अंडर वॉटर रेस्टोरेंट, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

असल में यूरोप की समुद्री लाइफ अन्य जगहों से बेहतर है। अंडर वॉटर रेस्टोरेंट के मालिक स्टिगका का कहना है कि इस रेस्तां को खोलने का मकस्द लोगों को समुद्री लाइफ से रुबरु करवाना था। इस रेस्तां को पानी में डूबी हुई ट्यूब का आकार दिया गया है।  रेस्टोरेंट का नाम ‘अंडर’ है यूरोपियन भाषा में जिसका मतलब अजूबा होता है। यहां एक इंसान को 30 हजार रुपए में ड्रिंक समेत 8 कोर्स मील उपलब्ध कराया जाता है। तो चलिए जानते हैं विश्व प्रसिद्ध इस अंडर वॉटर रेस्तां के बारे में कुछ और बातें...

खाने का मेन्यू तय करने में लगा डेढ़ साल

रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि पानी के अंदर बने होने के कारण इस रेस्टोरेंट का मेन्यू तय करने में लगभग डेढ़ से दो साल लगे। यहां जाकर आप शार्क के साथ डिनर करने का लुत्फ उठा सकते हैं। जी हैं, खाना खाते वक्त तरह-तरह के समुद्री जीव आपको देखने को मिलेंगे। इस रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड भी समुद्री जीवों के आधार पर ही तैयार किया गया है। यहां जाकर आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। छुट्टियों के अलावा भी यहां हर समय लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। आपको अपने विसिट के बारे में जानकारी रेस्टोरेंट वालों को पहले से बतानी पड़ेगी। 

PunjabKesari

दुबई में भी है अंडरवॉटर रेस्टोरेंट

दुबई में अल महाराज द्वारा इस रेस्तां की शुरुआत की गई है। इस रेस्टोरेंट का अधिकतर उपयोग शादी-विवाह के अवसरों पर किया जाता है। यह रेस्तरां बुर्ज-अल-अरब होटल में स्थित है। समुद्र में बने इस रेस्टोरेंट में आपको 7000,000 गैलन मछलियां एक साथ देखने को मिलेंगी। 

इथा अंडरवॉटर रेस्तरां

समुद्र तल से 16 फीट नीचे निर्मित, ईथा निस्संदेह मालदीव का सबसे अच्छा अंडरस्कोर रेस्टोरेंट है। सुंदर समुद्री जीवन के 180 डिग्री मनोरम दृश्य पेश करते हुए, यह रेस्तरां बिल्कुल अलग अनुभव प्रदान करता है। डेली रुटीन में खाने का लुत्फ उठाने के साथ-साथ यह रेस्टोरेंट शादी-विवाह जैसे आयोजन के लिए भी यह रेस्टोरेंट बहुत फेमस है। 

PunjabKesari

5.8 अंडर-सी रेस्टोरेंट

दिखने में चकाचौंध और एक बेहतरीन अंडरसीट डाइनिंग एक्सपीरियंस की पेशकश करते हुए, मालदीव का यह रेस्टोरेंट किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां की खासियत इसका दोपहर का खाना है। सी-फूड पसंद करने वालों को यहां दोपहर के वक्त मछलियों की अलग-अलग किस्मों की डिशिज खाने को मिलेंगी। 

एक्वीयरम रेस्टोरेंट इन U.S.A

समुद्र से दूर पानी के भीतर भोजन के अनुभव के लिए अमेरीका का एक्वीयरम अंडरवॉटर रेस्टोरेंट भी बहुत फेमस है। यहां आपको लगभग 2000,000 गैलन मछलियां देखने को मिलेंगी। यह रेस्टोरेंट इतना फेमस है कि अमेरिका जाने पर आसानी से आपको यहां का पता किसी से भी चल सकता है। 

Related News